फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug company Glen mark pharmaceuticals cut 27 percent price of fabiflu drug

फेबिफ्लू की कीमत अब 75 रुपये, कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल की जा रही है दवा

Tue, 14 Jul 2020 11:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 14 Jul 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Drug company Glen mark pharmaceuticals cut 27 percent price of fabiflu drug
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल हो रही हेवी पावर दवा फेबीफ्लू की कीमतों में 27 फीसदी की कटौती कर दी गई है। दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने एंटीवायरल दवा की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। अब मरीजों को ये गोली 75 रुपये की कीमत पर मिलेगी। 

विज्ञापन


दवा कंपनी ने पिछले महीने इस दवा को लॉन्च किया था और इसकी कीमत 103 रुपये रखी गई थी। कंपनी का कहना है कि दवा की कीमत में इसलिए कटौती की गई है क्योंकि बड़े पैमाने पर इसकी बिक्री और मुनाफा हो रहा है। बता दें कि ये दवा पूरे तरीके से भारत में तैयार की गई है।
विज्ञापन


दवा कंपनी ग्लेनमार्क का कहना है कि ये दवा दूसरे देशों के मुकाबले भारत में सस्ती दरों पर बेची जा रही है। कंपनी के बिजनेस प्रमुख आलोक मलिक का कहना है कि दवा की कीमत होने से इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि पूरे देश में कोविड-19 मरीजों को इससे लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यही दवा रूस में 600 रुपये, जापान में 378 रुपये, बांग्लादेश में 350 रुपये और चीन में 215 रुपये प्रति टैबलेट के औसत पर बेची जा रही है। आलोक मलिक ने बताया कि कंपनी ने दवा के असर को परखने के लिए एक हजार मरीजों पर इसका अध्ययन किया है।


इस अध्ययन से दवा के असर के बारे में और बेहतर जानकारी सामने आएगी। कंपनी ने मध्यम से औसत मरीजों पर दवा की तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है, जिसका परिणाम जल्द आ जाएगा। कंपनी ने बताया कि इसके अलावा दो और एंटीवायरल दवाओं फेवीपिराविर और उमीफेनाविर दवा का एक साथ मरीजों पर तीसरे चरण का ट्रायल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed