फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   drought in bundelkhand

अफसर की डांट से बेहोश हुई महिला, महिला को देख बेहोश हुआ कानूनगो

Fri, 13 May 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,नरैनी (बांदा)
ब्यूरो/ अमर उजाला,नरैनी (बांदा) Updated Fri, 13 May 2016 09:03 AM IST
सार

  • भूसे की आस में नरैनी तहसील आई थी महिला
  • नाजिर ने डपटा तो सहमकर हो गई बेहोश 
  • सकते में आए अफसरों ने तुरंत घर पहुंचा दिया भूसा

विज्ञापन
drought in bundelkhand
बुंदेलखंड का सूखा बना बड़ी मुसीबत - फोटो : BBC

विस्तार

सरकारी भूसे की आस में आई महिला को नाजिर ने इस कदर डपटा कि वह बेहोश हो गई। यह देख अफसरों के जेहन में दलित नत्थू की मौत कौंध गई। कोई अनहोनी न हो, यह सोच अफसरों के पसीने छूट गए। आनन-फानन महिला के घर भूसा पहुंचा दिया गया। महिला को भी सीएचसी भेजा गया। इस बीच महिला का हाल देख और भूसा मांग रही भीड़ के दबाव में एक कानूनगो भी गश खाकर गिर पड़े। उन्हें भी तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन


बताते चलें कि पिछले दिनों मूंगुस का पुरवा के दलित नत्थू की भी उस समय मौत हो गई थी जब वह भूखे पेट सरकारी राशन की आस में पड़ोसी गांव जा रहे थे। इस घटना के बाद उनके घर आनन-फानन सरकारी राशन पहुंचाया गया था। गुरुवार को भी इसी से मिलती-जुलती घटना हुई। नरैनी तहसील क्षेत्र में भूसे का भीषण संकट है। पिछले दिनों ‘अमर उजाला’ ने इस पर ग्राउंड रिपोर्ट छापी थी। उसी के बाद डीएम योगेश कुमार ने नरैनी एसडीएम और तहसीलदार को भूसा वितरण के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में बड़ी संख्या में पशुपालक भूसा लेने आए थे। दोपहर को कुछ महिलाएं तहसीलदार से पूछकर भूसे के ढेर से अपना थैला भरने लगीं। इसी दौरान तहसील का नाजिर आ गया और महिलाओं को डांटकर बोरे में भरा भूसा छीनकर वापस डलवा लिया। 50 वर्षीय मुन्नी पत्नी शफी को इस कदर डपटा कि वह बेहोश हो गई। वह सढ़ा गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार गिरिवर ने अपनी जीप से महिला को सीएचसी पहुंचाया। इसी बीच भूसे के लिए हंगामा कर रहे लोगों से घिरे कालिंजर क्षेत्र के 48 वर्षीय कानूनगो मेवालाल बेहोश हो गए। तहसीलदार ने बताया कि बेहोश होने वाली महिला के घर भूसा पहुंचा दिया है। यह भी बताया कि सढ़ा गांव में 50 क्विंटल भूसा बांटा जा चुका है। महिला और कानूनगो अत्यधिक गर्मी की वजह से बेहोश हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed