फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drought conditions over quarter of the country land situation is expected to worsen in some areas in August

IMD: देश के एक चौथाई भूभाग पर सूखे के हालात, अगस्त में कुछ इलाकों में स्थिति और खराब होने की आशंका

Wed, 02 Aug 2023 05:04 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 02 Aug 2023 05:04 AM IST
सार

सूखे की चपेट में आने वाले क्षेत्र ज्यादातर पूर्वी राज्यों झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से हैं।

विज्ञापन
Drought conditions over quarter of the country land situation is expected to worsen in some areas in August
सूखा

विस्तार

देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने के बावजूद एक चौथाई भूभाग सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। आईएमडी ने अगस्त में कमजोर मानसून की भविष्यवाणी की है। अगस्त में कमजोर मानसून के पूर्वानुमान को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में स्थिति और खराब होने वाली है।

विज्ञापन

आईआईटी-गांधीनगर द्वारा संचालित भारत के पहले वास्तविक समय सूखा-निगरानी मंच, सूखा प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (डीईडब्ल्यूएस) के आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल 2023 को 22.4, 26 जून को 23.8, 19 जुलाई को 24.4 प्रतिशत सूखे के हालात थे। 26 से 31 जुलाई तक 25.1 प्रतिशत भाग शुष्क था। पिछले वर्ष की तुलना में इस अवधि के दौरान शुष्क क्षेत्र में 7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई (26 जुलाई 2022 को यह 18.1 प्रतिशत था)। कुल मिलाकर, 25.1%  में से 6.3% भूमि अत्यधिक शुष्क, 9.6% गंभीर शुष्क परिस्थितियों में है। लगभग 9.1% भाग मध्यम शुष्क परिस्थिति में है।

विज्ञापन

सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सूखे की चपेट में आने वाले क्षेत्र ज्यादातर पूर्वी राज्यों झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर पूर्वी राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्से भी सूखे की चपेट में हैं। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक क्रमशः 48, 46 और 22 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में सामान्य से कम वर्षा का अनुमान
आईएमडी ने 31 जुलाई को अपने आधिकारिक बयान में कहा, 2023 में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम की दूसरी छमाही (अगस्त से सितंबर की अवधि) के दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य होने की संभावना है, जहां तक अगस्त का सवाल है पूरे देश में मासिक वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed