फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drinking Women arrive equal to men

शराब पीने में पुरुषों की बराबरी पर पहुंची महिलाएं, भारत तीसरे नंबर पर

Wed, 26 Oct 2016 06:21 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/सिडनी
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/सिडनी Updated Wed, 26 Oct 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
Drinking Women arrive equal to men

दुनिया की उन्नति में महिलाएं पहले से ही पुरुषों की बराबरी कर चुकी हैं, लेकिन अब शराब पीने के मामले में भी उन्होंने पुरुषों से बराबरी कर ली है। पुराने अध्ययनों के मुताबिक शराब पीने में पुरुष व महिलाओं के बीच यह अंतर 12 गुना का था, लेकिन ताजा शोध में पता चला है कि दुनिया भर की महिलाओं ने अब इस मामले में भी पुरुषों की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू-साउथ वेल्स के नेशनल ड्रग व अल्कोहल रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए शोध का विश्लेषण हाल ही में मेडिकल जर्नल ‘बीजेएम’ में प्रकाशित हुआ है। एपिडेमिओलॉजिस्ट टिम स्लेड ने इस शोध का नेतृत्व किया है। 
विज्ञापन


इस शोध के लिए डॉ. स्लेड की टीम ने 1980 से 2014 तक हुए अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों से 40 लाख से ज्यादा लोगों का डाटा जुटाया। इनमें शोधकर्ताओं ने तीन बातों पर फोकस किया, पहला - एल्कोहल का उपयोग, दूसरा- बहुत अधिक उपयोग और तीसरा - शराब पीने से स्वास्थ्य व सामाजिक समस्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला-पुरुषों के बीच शराब पीने के मामले में पहले 12 गुना का अंतर था

Drinking Women arrive equal to men

शोध के मुताबिक बहुत अधिक शराब पीने के मामले में पुरुषों में अधिकतम 3 गुना की दर से यह लैंगिक अनुपात गिरकर अब मात्र 1.2 गुना तक ही रह गया है, जबकि सामान्य उपयोग के मामले में यह अंतर 3.6 की दर से गिरकर 1.3 गुना तक ही रह गया है। 

शोधकर्ताओं की टीम यह नहीं बता पाई कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में शराब पीने की आदत क्यों बढ़ी है, लेकिन टिम स्लेड ने बताया कि संभवतया समाज में महिलाओं के लिए शराब की स्वीकृति बढ़ने के चलते ऐसा हुआ हो। 

भारतीय महिलाओं में बढ़ा शराब का चलन

इसके पीछे स्लेड ने महिलाओं के पुरुषों के साथ मिलकर काम करने, उच्च शिक्षा हासिल करने और वित्तीय रूप से अधिक सक्षम होने का तर्क दिया।पेरिस स्थित ‘आर्थिक सहयोग और विकास संगठन’ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बीते दो दशकों में शराब की खपत 55 फीसदी बढ़ी है। इसका एक बड़ा कारण यहां किशोर व महिलाओं में इसकी लत का जोर पकड़ना है। शोध के मुताबिक रूस और एस्टोनिया के बाद भारत इस मामले में तीसरे स्थान पर है। 

विकार ग्रस्त हो सकती है नई पीढ़ी

Drinking Women arrive equal to men

संगठन के मुताबिक भारत में पिछले 10 वर्षों के भीतर युवतियों में बढ़ता शराब का चलन गहरी चिंता का विषय है। खासतौर पर पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में महिलाओं के भीतर शराब का सेवन बढ़ा है, जबकि महानगरीय जीवन में भी युवतियों में शराब की लत बढ़ी है।

महिलाओं में शराब पीने की आदत बढ़ने के चलते स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए हैं। उनके मुताबिक युवा वयस्क महिलाओं में एल्कोहल की लत छुड़ाने के लिए जल्द ही सामाजिक उपाय करने चाहिए। 

बाल्टिमोर स्थित जॉन हॉपकिंस मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीतांजलि चंदर ने कहा कि 20 से 30 वर्ष की उम्र में महिलाओं के भीतर शिशु को जन्म देने की सबसे बेहतर अवस्था होती है ऐसे में शराब का सेवन नई पीढ़ी में कई तरह के विकार पैदा कर सकता है। इनमें लिवर और कैंसर संबंधी बीमारियां भी शामिल हैं, इसलिए इसे रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed