फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police-registered-fir-mamata-banerjee-tmc-student-council-over-calcutta-high-court-order-violation

ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें: पूर्व सीएम पर हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 29 Aug 2026 02:36 PM IST
Devesh Tripathi एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 29 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के स्थापना दिवस समारोह को लेकर कानूनी विवाद सामने आया है। पुलिस शिकायत के आधार पर हेस्टिंग्स थाने में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं कि प्राथमिकी में कौन-कौन से आरोप लगाए गए हैं...

विज्ञापन
police-registered-fir-mamata-banerjee-tmc-student-council-over-calcutta-high-court-order-violation
ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 28 अगस्त को संगठन के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल समर्थकों ने कथित तौर पर बैरिकेड हटा दिए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इसके अलावा कैथेड्रल रोड पर यातायात भी बाधित हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम अदालत की ओर से तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी जारी रहा। मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2), 223, 125(ए), 132 और 285 के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने छात्र संगठन से की क्या अपील और क्यों?
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 28 अगस्त को अपने समर्थकों से राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुकने और भाजपा में शामिल नहीं होने की अपील की। उन्होंने अपनी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा था कि उनकी पार्टी जल्द ही सत्ता में वापस आएगी और एक नया राजनीतिक इतिहास लिखेगी।

ममता बनर्जी ने कहा, “मैं अपने साथियों से कहती हूं कि मजबूत और निडर बने रहें। जरूरत पड़े तो एक महीने तक जेल का खाना खाएं, लेकिन राजनीतिक रूप से आत्मसमर्पण न करें।” उन्होंने पार्टी के युवा समर्थकों से कहा कि तृणमूल कांग्रेस ही उनके लिए एकमात्र सहारा है। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं को इस लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जैसे लोग, जो छात्र राजनीति से उठकर सत्ता तक पहुंचे हैं, उन्हें डराया नहीं जा सकता।

सीएम शुभेंदु ने किया राज्य में छात्र संगठन के चुनावों का एलान
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जल्द ही छात्र संघ चुनाव कराए जाएंगे। विपक्ष और अन्य वर्गों की ओर से लंबे समय से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की जा रही है। पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान राज्य के उच्च शिक्षा क्षेत्र के बड़े हिस्से में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए थे।

अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के बाहर एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, “छात्र संघ चुनाव जल्द होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हर जगह जीत हासिल करेगी। कॉलेजों में भगवा झंडे लहराएंगे।” अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा छात्र संगठन है। विपक्षी दल लगातार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं।


ऋतब्रत बनर्जी ने लगाए थे भाजपा सरकार पर क्या आरोप?
हाल में कई उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठनों के बीच हुई झड़पों के बाद यह मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। इनमें जादवपुर विश्वविद्यालय भी शामिल है। इससे पहले दिन में आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार छात्र संघ चुनाव कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है।

उन्होंने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तत्काल छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा था, “सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि छात्र संघ के चुनाव होंगे या नहीं।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed