फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DRI: 4 KG cocaine recovered from passenger at Bangalore airport, worth Rs 40 crore in the international market

DRI: बंगलूरू एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिली चार किलो से ज्यादा कोकीन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 40 करोड़

Sat, 19 Jul 2025 12:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 19 Jul 2025 12:22 PM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि डीआरआई अधिकारियों ने बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की चार किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की। इस दौरान एक यात्री को गिरफ्तार किया गया। यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और 18 जुलाई, 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
DRI: 4 KG cocaine recovered from passenger at Bangalore airport, worth Rs 40 crore in the international market
डीआरआई की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की बंगलूरू क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने 18 जुलाई को दोहा से बंगलूरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आए एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका। इस दौरान उसके पास से 4006 ग्राम (चार किलोग्राम से अधिक) कोकीन बरामद की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी गई है। कोकीन मैगजीन के कवर में छिपाकर रखी गई थी। इसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले पिछले महीने मुंबई में डीआरआई ने एक नाइजीरियाई महिला को प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बताई गई थी। इसे कालाबाजारी के जरिए ही बेचा या खरीदा जा सकता था। महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 से जुड़े प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था
इससे पहले डीआरआई ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान 1.4 करोड़ की पीली धातु जब्त की गई थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने 15 जून को बताया था कि डीआरआई ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड और एअर इंडिया के एक चालक दल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.41 करोड़ रुपये की कीमती धातु जब्त की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed