{"_id":"611edb808ebc3e7a0f569ccf","slug":"drdo-says-now-even-the-radars-of-the-enemy-will-be-able-to-catch-the-aircraft-of-the-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ: अब दुश्मन के रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे भारतीय वायुसेना के विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीआरडीओ: अब दुश्मन के रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे भारतीय वायुसेना के विमान
Fri, 20 Aug 2021 04:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:00 AM IST
सार
डीआरडीओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि एडवांस्ड चैफ मैटीरियल व चैफ कार्टिरेज-118 के सफल परीक्षण के बाद भारतीय वायुसेना ने इस तकनीक को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंडियन एयरफोर्स राडार अपग्रेडेशन सिस्टम
विस्तार
अब दुश्मन के रडार और रडार गाइडेड मिसाइलें भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों को नहीं पकड़ पाएंगी। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) की जोधपुर लैब ने पुणे की एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लैब के साथ मिलकर एक एडवांस्ड चैफ तकनीक विकसित की है, जो हर तरह के रडार का ध्यान भटकाकर विमान को अदृश्य बना देती है।
विज्ञापन
डीआरडीओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि एडवांस्ड चैफ मैटीरियल व चैफ कार्टिरेज-118 के सफल परीक्षण के बाद भारतीय वायुसेना ने इस तकनीक को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ की प्रशंसा करते हुए इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम बताया है।
विज्ञापन