{"_id":"63f8d26d114251fae4005cc3","slug":"drdo-officer-arrested-accused-of-sharing-defense-information-with-pakistani-spy-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO: डीआरडीओ अधिकारी गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस के साथ रक्षा संबंधी सूचना साझा करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRDO: डीआरडीओ अधिकारी गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस के साथ रक्षा संबंधी सूचना साझा करने का आरोप
Fri, 24 Feb 2023 08:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर (ओडिशा)
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:36 PM IST
सार
पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी रेंज) हिमांशु कुमार लाल ने बताया कि चांदीपुर की आईटीआर परीक्षण रेंज के एक वरिष्ठ कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वह एक विदेशी एजेंट को मिसाइल परीक्षणों के संबंध में कुछ संवेदनशील जानकारी भेजने में सफल रहा है।
विज्ञापन
डीआरडीओ
- फोटो : facebook.com/DPIDRDO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी को पाकिस्तानी जासूस के साथ अहम जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक, अधिकारी भारत के रक्षा क्षेत्र से संबंधित गुप्त सूचना को पड़ोसी मुल्क के जासूस तक पहुंचाता था। 57 साल का अधिकारी ओडिशा में बालासोर जिले के चांदीपुर में डीआरडीओ के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में तैनात हैं।
विज्ञापन
चांदीपुर में दो परीक्षण रेंज हैं, जिनमें भारत अपनी मिसाइल, रॉकेट और हवाई हमले योग्य हथियार प्रणालियों की समीक्षा करता है। पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वी रेंज) हिमांशु कुमार लाल ने बताया कि चांदीपुर की आईटीआर परीक्षण रेंज के एक वरिष्ठ कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। वह एक विदेशी एजेंट को मिसाइल परीक्षणों के संबंध में कुछ संवेदनशील जानकारी भेजने में सफल रहा है। चांदीपुर थाने में दी गई एक शिकायत के आधार पर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने जो जानकारी साझा की, उसके बारे में विस्तृत पूछताछ के बाद ही पता लगाया जा सकेगा। मामले की हनी ट्रैप के एंगल से भी जांच की जा रही है। उसने पैसों के लिए कथित तौर पर एक पाकिस्तानी जासूस के साथ रक्षा संबंधी संवेदनशील सूचना साझा की हैं। उसके फोन में व्हाट्सएप चैट और अश्लील तस्वीरें-वीडियो मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन