{"_id":"647ec8fc18e3f89a6a041936","slug":"drdo-indigenously-developed-torpedo-successful-testing-milestone-for-indian-navy-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: समुद्र के अंदर ही दुश्मन के शिप-सबमरीन को तबाह कर देगी टॉरपीडो, DRDO द्वारा विकसित हथियार की देखें ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VIDEO: समुद्र के अंदर ही दुश्मन के शिप-सबमरीन को तबाह कर देगी टॉरपीडो, DRDO द्वारा विकसित हथियार की देखें ताकत
Tue, 06 Jun 2023 11:48 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:48 AM IST
सार
नौसेना ने कहा कि नेवल वारशिप का हेलीकॉप्टर के साथ इंटीग्रेशन एंटी सबमरीन लड़ाई और फ्लीट को सहयोग करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे पानी में भारत की युद्धक क्षमताओं में इजाफा होगा।
विज्ञापन
टॉरपीडो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में ही अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल डीआरडीओ द्वारा विकसित किए गए टॉरपीडो का परीक्षण सफल रहा है। इस हैवीवेट टॉरपीडो ने सफलतापूर्वक पानी के भीतर अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर कहा है कि 'भारतीय नौसेना और डीआरडीओ के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। टॉरपीडो ने सटीकता से पानी के अंदर अपने लक्ष्य को भेदा।' नौसेना ने कहा कि यह आत्मनिर्भरता के तहत भविष्य के लिए हमारी युद्धक तैयारियों के प्रति समर्पण दिखाता है।
आईएनएस विक्रांत पर बीते हफ्ते हुई थी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग
उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते ही भारत को एक और उपलब्धि हासिल हुई थी। दरअसल एमएच60 रोमियो हेलीकॉप्टर ने स्वदेश निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। नौसेना ने कहा कि नेवल वारशिप का हेलीकॉप्टर के साथ इंटीग्रेशन एंटी सबमरीन लड़ाई और फ्लीट को सहयोग करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे पानी में भारत की युद्धक क्षमताओं में इजाफा होगा और साथ ही मेरीटाइम गतिविधियों को मॉनिटर भी किया जा सकेगा।
भविष्य के युद्धों में नौसेना की ताकत अहम साबित होगी, ऐसे में सबमरीन की भूमिका भी बढ़ेगी। सबमरीन के इस्तेमाल के मुकाबले के लिए टॉरपीडो अहम साबित होंगे। यह हथियार पानी के भीतर कुछ ही सेकेंड में दुश्मन की सबमरीन को निशाना बनाने की ताकत रखते हैं। ऐसे में भारत द्वारा विकसित टॉरपीडो का सफल परीक्षण भारत की युद्धक तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है।

#WATCH An indigenously developed Heavy Weight Torpedo successfully engages an underwater target
विज्ञापन विज्ञापन
"It is a significant milestone in Indian Navy's & DRDO's quest for accurate delivery of ordnance on target in the underwater domain," says Indian Navy.
(Video source: Indian Navy) pic.twitter.com/dq99k4If6q — ANI (@ANI) June 6, 2023