TAPAS UAV: डीआरडीओ और भारतीय नौसेना को मिली बड़ी सफलता, मानव रहित हवाई विमान का सफलतापूर्वक किया प्रदर्शन
मानव रहित हवाई विमान को नियंत्रित करने के लिए आईएनएस सुभद्रा पर एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) और दो शिप डेटा टर्मिनल (एसडीटी) स्थापित किए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) की टीम ने एक मानव रहित हवाई विमान का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। डीआरडीओ (DRDO) और भारतीय नौसेना (Indian Navy) की टीम ने 16 जून 2023 को कारवार नौसैनिक अड्डे ( Karwar Naval Base) से 148 किमी दूर आईएनएस सुभद्रा पर एक दूरस्थ ग्राउंड स्टेशन से एक मानव रहित हवाई विमान तापस (TAPAS UAV) की कमांड और नियंत्रण क्षमताओं को स्थानांतरित करने का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।
तापस (TAPAS) ने 07.35 बजे कारवार नौसैनिक अड्डे से 285 किलोमीटर दूर एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) चित्रदुर्ग से उड़ान भरी। मानव रहित हवाई विमान को नियंत्रित करने के लिए आईएनएस सुभद्रा पर एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) और दो शिप डेटा टर्मिनल (एसडीटी) स्थापित किए गए थे। परीक्षण के बाद तापस एटीआर में वापस सफलतापूर्वक उतरा।
#WATCH | DRDO and Indian Navy team successfully demonstrated transferring of command & control capabilities of TAPAS UAV from a distant ground station to onboard INS Subhadra, 148km from Karwar naval base on 16 Jun 2023.
विज्ञापन विज्ञापन
TAPAS took off at 07.35hrs from Aeronautical Test Range… pic.twitter.com/7MfB79W6T0— ANI (@ANI) June 18, 2023