फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr V Anantha Nageswaran New Chief Economic Advisor for Union Finance Ministry Know All About Him

V Anantha Nageswaran: पीएम मोदी की ईएसी के अंशकालिक सदस्य रहे चुके हैं नागेश्वरन, जानिए इनके बारे में सबकुछ 

Fri, 28 Jan 2022 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 28 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

नागेश्वरन ने केवी सुब्रमण्यम की जगह ली है। सुब्रमण्यम इस पद पर तीन साल तक रहे। उन्होंने 17 दिसंबर 2021 को इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन
Dr V Anantha Nageswaran New Chief Economic Advisor for Union Finance Ministry Know All About Him
वी अनंत नागेश्वरन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र ने शुक्रवार को डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को नया मुख्य आर्थिक सलाहकार बना दिया है। नागेश्वरन ने केवी सुब्रमण्यम की जगह ली है। सुब्रमण्यम इस पद पर तीन साल तक रहे। उन्होंने 17 दिसंबर 2021 को इस्तीफा दिया था। 

विज्ञापन


ईएसी के सदस्य भी रह चुके
नागेश्वरम इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के अंशकालिक सदस्य रह चुके हैं। वे 2019 से 2021 तक इस पद रहे। नागेश्वरन एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। वे भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ा भी चुके हैं।
विज्ञापन


जानिए नागेश्वरन की शैक्षणिक योग्यता के बारे में
नागेश्वरन आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने क्रेना विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और एमहर्स्ट में विश्वविद्यालय से मैसाचुसेट्स के विषय पर डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और कौन-कौन थे उम्मीदवार?
नागेश्वरम के अलावा इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों में अन्य प्रमुख आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर पामी दुआ और महानिदेशक, नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की महानिदेशक पूनम गुप्ता थे। 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने नामों को चुना गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed