फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Prahlada Ramarao reacts on Akash system, also developed by him, which stopped PAK Missiles

Akash Missile System: 'मेरे लिए खुशी का दिन', 'आकाश' के पाकिस्तानी मिसाइल को ढेर करने पर बोले पूर्व वैज्ञानिक

Sat, 10 May 2025 08:22 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 08:22 AM IST
सार

India-PAK Tension: पाकिस्तान की तरफ से भारत पर किए जा रहे मिसाइल हमलों को नाकाम करने वाले आकाश मिसाइल सिस्टम को बनाने वाले डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। डॉ. प्रहलाद रामाराव ने कहा है कि ये क्षण उनके जीवन का सबसे खुश करने वाला है।

विज्ञापन
Dr Prahlada Ramarao reacts on Akash system, also developed by him, which stopped PAK Missiles
आकाश मिसाइल सिस्टम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में स्वदेशी रूप से विकसित आकाश मिसाइल प्रणाली ने पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को बेअसर करने और भारत के शहरों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आकाश प्रणाली - एक सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली जिसे एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है - को डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. प्रहलाद रामाराव ने 15 वर्षों में विकसित किया था।
विज्ञापन


'उम्मीद से बढ़कर काम कर रहा है आकाश'
वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. प्रहलाद रामाराव ने कहा कि 'यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है... अपने द्वारा बनाए गए मिसाइल को दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को इतनी सटीकता और खूबसूरती से मारते हुए देखना। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने देखा कि 'यह उम्मीद से बढ़कर काम कर रहा है...आने वाले लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से निशाना बना रहा है, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India vs Pakistan: G7 ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत-पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा; सिंगापुर ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


'शुरुआत में भारतीय सेना ने आकाश में नहीं दिखाई थी रुचि'
78 वर्षीय डीआरडीओ के पूर्व डॉ. प्रहलाद रामाराव, उस वक्त आकाश कार्यक्रम के सबसे कम उम्र के परियोजना निदेशक थे, जब उन्हें भारत के 'मिसाइल मैन' और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने चुना था। उन्होंने उस पल को याद करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने इस प्रणाली को हासिल करने में हिचकिचाहट दिखाई थी, जिसे उन्होंने और उनके सहयोगियों ने ड्रोन, मिसाइलों, हेलीकॉप्टरों और यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बने सुपरसोनिक एफ-16 लड़ाकू विमानों जैसे अत्यधिक गतिशील विमानों को रोकने के लिए डिजाइन किया था, जिन्हें पाकिस्तानी पायलट उड़ाते हैं।

Dr Prahlada Ramarao reacts on Akash system, also developed by him, which stopped PAK Missiles
'आकाश' मिसाइल प्रणाली - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल को 'आकाश' ने किया ढेर
बता दें कि, देश में ही तैयार 'आकाश' सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली ने गुरुवार को भारतीय शहरों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नकाम करने में अहम भूमिका निभाई है। 8 मई और 9 मई की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से किए गए कई ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और उनका जवाब दिया।

'आकाश' हवाई खतरों से बचाने वाला स्वदेशी हथियार
'आकाश' को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया। डीआरडीओ की ओर से विकसित 'आकाश' एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है। इसे डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड की ओर से निर्मित मिसाइलों की तरफ से विकसित किया गया है। 'आकाश' की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि यह कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसे एलओसी या अन्य सीमा पर ट्रक या टैंक जैसे वाहनों के जरिए लेकर जाया जा सकता है। इसका एडवांस वर्जन आकाश-NG 70 से 80 किमी तक मार कर सकता है। इसकी रफ्तार लगभग 2,500 किमी/घंटा है। यह 150 किमी दूर तक 64 लक्ष्यों को देख सकता है। यह एक साथ 12 मिसाइलों को दाग सकता है। मिसाइल में स्मार्ट गाइडेंस सिस्टम है, जिससे आखिरी पल में भी लक्ष्य को लॉक करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें - Turkey: पाकिस्तान के साथ संघर्ष के बीच तुर्किए की क्यों हुई इतनी चर्चा? भारत के खुलकर विरोध में उतरे एर्दोआन

18,000 मीटर की ऊंचाई, 45 KM दूरी तक निशाना
'आकाश' बैटरी मिसाइल प्रणाली 18,000 मीटर की ऊंचाई पर 45 किलोमीटर दूर तक के विमानों को निशाना बना सकती है। इसमें लड़ाकू जेट, क्रूज मिसाइल और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे हवाई लक्ष्यों को बेअसर करने की क्षमता है। 

आकाश की खासियत
वॉर हेड: 
60 किलोग्राम प्री-फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव वॉर हेड
प्रणोदन: सॉलिड बूस्टर और इंटीग्रल रॉकेट या रैमजेट सस्टेनर मोटर
ऑपरेशनल रेंज: 45 किमी
अधिकतम गति: मैक 2.5
गाइडेंस सिस्टम मिड कोर्स: डेटालिंक के साथ कमांड मार्गदर्शन
टर्मिनल: सक्रिय रडार होमिंग
लॉन्च प्लेटफॉर्म: T-72 या BMP-2 चेसिस या हैवी मोबिलिटी ट्रक

Akash Missile System: 'मेरे लिए खुशी का दिन', 'आकाश' के पाकिस्तानी मिसाइल को ढेर करने पर बोले पूर्व वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed