फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   G7 Foreign Ministers' statement on India and Pakistan; Gravely concerned: Singapore on India-Pak tensions

India vs Pakistan: G7 ने की पहलगाम हमले की निंदा, भारत-पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा; सिंगापुर ने कही यह बात

Sat, 10 May 2025 07:44 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क / सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क / सिंगापुर Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 07:44 AM IST
सार

India-PAK Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर G-7 और सिंगापुर ने चिंता जताई है। G-7 के विदेश मंत्रियों ने इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और मौजूदा हालात को देखते हुए दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है।

विज्ञापन
G7 Foreign Ministers' statement on India and Pakistan; Gravely concerned: Singapore on India-Pak tensions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दुनिया भर में चिंता बढ़ती जा रही है। जी7 देशों के विदेश मंत्रियों और सिंगापुर ने दोनों देशों से अपील की है कि वे संयम बरतें और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाएं। जी7 देशों — कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका — के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ ने एक साझा बयान जारी कर भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पड़ोसी का दुस्साहस जमींदोज: पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त; चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील
जी7 ने अपने बयान में कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वे अधिकतम संयम बरतें। किसी भी तरह की और सैन्य कार्रवाई इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। हम दोनों देशों से तुरंत तनाव कम करने और शांति के लिए सीधी बातचीत करने का आग्रह करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंगापुर ने भी भारत-पाकिस्तान तनाव पर जताई चिंता
इस बीच, सिंगापुर ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (एमएफए) ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा, 'हम भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य टकराव को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि वे तनाव कम करें और बातचीत के जरिए समाधान निकालें। साथ ही, दोनों देशों में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।'


अपने नागरिकों के लिए सिंगापुर ने जारी की एडवाइजरी
वहीं सिंगापुर ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 'सिंगापुर के नागरिकों को भारत और पाकिस्तान के सीमा क्षेत्रों में खासतौर पर सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।' सिंगापुर ने अपने नागरिकों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, स्थानीय खबरों पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें - Tension: पाकिस्तान ने स्वीकारा चीन निर्मित PL-15 मिसाइल से भारत पर किया हमला, किसी संघर्ष में पहली बार ऐसा हुआ

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद चरम पर तनाव
बता दें कि, 22 अप्रैल के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर 'सटीक हमले' किए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार और शुक्रवार की रात भारत के जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक 26 जगहों पर ड्रोन हमले किए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed