फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harsh Vardhan Coronavirus Covid 19 Vaccination in India, DR Harsh Vardhan says, corona vaccination will be administered above 50 years of age in march

Covid 19 Vaccination India: 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मार्च से लगेगा टीका, डॉ. हर्षवर्धन ने किया बड़ा एलान

Mon, 15 Feb 2021 04:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Harsh Vardhan Coronavirus Covid 19 Vaccination in India, DR Harsh Vardhan says, corona vaccination will be administered above 50 years of age in march
डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 50 साल से ऊपर के नागरिकों को मार्च से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सात दिनों से 188 जिले में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं। 

विज्ञापन


डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि लोगों को अभी कोरोना के हर नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वास्तविक टीके के साथ-साथ सामाजिक टीके का भी ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि आज देश में दो वैक्सीन उपलब्ध हो गईं हैं। 80 से 85 लाख स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं उन्होने सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि हम 20-25 देशों को वैक्सीन देने की स्थिति में आ गए हैं।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में इस वक्त 18 से 20 टीके पर अलग-अलग स्तरों पर काम हो रहा है। उनमें से कुछ टीके अगले कुछ महीनों में आ सकती है। उन्होंने कहा की सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा का सपना साकार होना कहीं संभव है तो वह भारत है। उन्होंने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति को साथ लेकर देश में हम स्वास्थ्य का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 


उन्होंने कहा कि देश में अब तक 1,09,16,589 लोग  कोरोना से  संक्रमित हुए। इनमें से 1,06,21,220 लोग ठीक भी हो गए। इस वक्त देश में 97.29 फीसदी रिकवरी रेट है। दुनिया की सबसे कम मृत्यु दर 1.43 फीसदी भारत में है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के कारण अब तक किसी की भी मौत नहीं हुई है न ही इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिले हैं।

आज शाम छह बजे तक 85 लाख से अधिक लोगों का लगा कोरोना का टीका
देश में आज कोरोना टीकाकरण का 31वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक कुल 85,16,385 लोगों को वैक्सीन लगाई गई हैं। इनमें से अब तक 61,54,894 स्वास्थ्यकर्मियों  और 23,61,491 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन का डोज दिया गया है। वहीं 60,57,162 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पहली खुराक दी गई है जबकी 97732 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की दूसरी खुराक दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed