{"_id":"593b90264f1c1b8d6b9c831c","slug":"dr-harsh-vardhan-says-china-india-will-prove-importance-of-cow-through-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में बोले डॉ हर्षवर्धन, दुनिया के सामने गाय की अहमियत साबित करेगा साइंस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन में बोले डॉ हर्षवर्धन, दुनिया के सामने गाय की अहमियत साबित करेगा साइंस
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण मंत्री और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि भारत दुनिया के सामने गाय से प्राप्त पंचगव्य या पांच तत्वों पर रिसर्च के माध्यम से गाय के महत्व को साबित करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि भारत पेरिस समझौते के तहत अपनी जलवायु परिवर्तन प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा और 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन से अपनी ऊर्जा का 40 प्रतिशत प्राप्त करेगा। बता दें कि पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस समझौते से खुद को अलग कर लिया था।
विज्ञापन
बीजिंग में एक मंत्रिस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार साइंस का इस्तेमाल करके भारत की प्राचीन उपलब्धियों और पारंपरिक ज्ञान को दुनिया के सामने लाना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने गाय के दूध और मूत्र के लाभों पर विवादों को सुलझाने के लिए इस क्षेत्र में काफी शोध किया है। उन्होंने आगे कहा कि यदि आप इसके बारे में पूरी दुनिया में भी बात करते हैं, यहां तक कि 'आयुर्वेद' के लिए भी बात करते हैं तो हमें पता है कि दुनिया भर के लोगों को इसके बारे में पता है। आयुर्वेद के माध्यम से लोगों ने सौ साल की जिंदगी जी है। लेकिन हमें दुनिया के सामने साबित करने के लिए वैज्ञानिक रूप से वैद्यता दिलाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि "आयुर्वेद" के लिए भी, जम्मू में हमारी प्रयोगशालाएं इस पर काम कर रही हैं, जब हमने 'आयुष' (मंत्रालय) की स्थापना की, हमने मंत्रालय के लिए 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया और आयुर्वेद में काफी गुंजाइश है।