{"_id":"593b849c4f1c1b51039c943e","slug":"mp-gs-bisen-said-their-shivraj-singh-govt-will-not-forgiven-debt-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बोले- कर्ज माफी का तो सवाल ही नहीं, क्यों करेंगे कर्ज माफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री बोले- कर्ज माफी का तो सवाल ही नहीं, क्यों करेंगे कर्ज माफ
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
एक ओर जहां मध्य प्रदेश किसानों आंदोलन की आग में जल रहा है, वहीं शिवराज सरकार के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने इस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है, चाहे किसान कितने भी उग्र हो जाएं उनका कर्ज माफ नहीं होगा। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश में किसान का कर्ज माफ करने का मतलब ही नहीं बनता, जब हमने किसाने से ब्याज नहीं लिया तो किस बात का कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
बता दें कि मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दस दिनों से किसान आंदोलन की आग फैली हुई है। ये मामला मंदसौर से शुरू हुआ, जहां पुलिस फायरिंग में करीब 6 किसानों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए किसानों ने आंदोलन को और बढ़ा दिया। मंदसौर के अलावा मध्य प्रदेश के सीहोर, फंदा और कई जगहों पर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं।MP mein kisan ki karz mafi ka sthaan nahi banta kyuki humne kisaan se byaaz nahi liya to kis baat ka karza maaf hoga?: GS Bisen, MP Agri Min pic.twitter.com/Dg7I9yGwWe
— ANI (@ANI_news) June 10, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में राज्य के कृषि मंत्री का ये बयान किसानों के गुस्से और भड़का सकता है, जो पहले से ही कर्ज माफी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों ने भी साफ कर दिया है कि उनकी मांगे न माने जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं अब इस आंदोलन को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने इसके लिए उपवास का सहारा लिया है। आज से वह भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठेंगे।