{"_id":"5eb179878ebc3e90a55e4888","slug":"dpiit-stopped-the-tender-of-rs-9-000-crore-after-allegations-of-malpractices-from-the-department-of-telecommunications-and-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी के आरोपों के बाद डीपीआईआईटी ने 9,000 करोड़ रुपये का टेंडर रोका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गड़बड़ी के आरोपों के बाद डीपीआईआईटी ने 9,000 करोड़ रुपये का टेंडर रोका
Tue, 05 May 2020 08:04 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 05 May 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने दूरसंचार विभाग और बीएसएनएल को 4जी नेटवर्क लगाने के लिए जारी किए गए 9,000 करोड़ रुपये के टेंडर रोकने के लिए कहा है। दरअसल निविदा में विदेशी कंपनियों का पक्षपात लिए जाने के आरोप के बाद डीपीआईआईटी की तरफ से यह आदेश दिया गया।
विज्ञापन
टीईपीसी की शिकायत के बाद यह शिकायत किया गया। बता दें कि टीईपीसी, घरेलू दूरसंचार उत्पादों, उपकरणों और सेवाओं को बढ़ावा देने वाली सरकारी संस्था है।
दरअसल बीएसएनएल के नए प्रबंधन ने मार्च में 4जी नेटवर्क लगाने के लिए टेंडर मंगाई थी। अक्टूबर 2019 में बीएसएनएल और एमटीएमएल के लिए सरकार ने 68,751 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। इसके बाद दूरसंचार पीएसयू ने यह निविदा जारी की थी।
विज्ञापन