फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dowry led to the death of mother and daughter in Bikaner Rajasthan

बीकानेर: पानी की टंकी में मिला मां-बेटी का शव, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 02:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 10 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Dowry led to the death of mother and daughter in Bikaner Rajasthan
dowry murder

राजस्थान के बीकानेर में दहेज को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। नत्थूसरबास इलाके के एक मकान में पानी की टंकी से मां-बेटी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र के लोग सकते में आ गए। मृतक महिला के पिता मोहन स्वामी ने महिला पुलिस थाने में शिकायत की, जिसके आधार पर मृतका के पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


महिला के पिता सूरतगढ़ के ठुकराना गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी प्रेरणा की शादी 29 जनवरी 2015 काे कमलकांत स्वामी से हुई थी। दहेज और लेन-देन को लेकर उस समय से ही दोनो परिवारों के बीच विवाद था। शादी के समय 10 लाख रुपए की दहेज राशि को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन लोगों और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद साेने-चांदी के आभूषण व घरेलू सामान के अलावा पांच लाख रुपए पर लड़के के परिवार को मानना पड़ा। 
विज्ञापन


शादी के कुछ दिनों बाद फिर से पांच लाख रुपए की मांग उठने लगी। इसे लेकर प्रेरणा को परेशान किया जाने लगा। जिसके बाद पति कमलकांत, ससुर मुरलीधर और सास मंजू स्वामी ने फिर से पांच लाख रुपए या फिर मकान बनवाकर देने का दबाव डालना शुरु किर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे लेकर ससुराल पक्ष के लोग महिला के साथ मारपीट भी करते थे। परेशान होकर उसने अपने परिवारजनों को आपबीती बताई। प्रेरणा ने अपने परिवार वालों को रविवार सुबह बीकानेर आने को कहा था। वहां पहुंचते ही उनलोगों को पता चला कि प्रेरणा की मौत हो चुकी है। अब शिकायत दर्ज हो जाने के बाद मामले की जांच की जा रही है। घटना की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed