फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Turmp in India, Aadhar card mandatory to stand in Trump roadshow, order police commissioner

ट्रंप के रोड शो में शामिल होने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया निर्देश

Mon, 17 Feb 2020 07:30 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद  Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 17 Feb 2020 07:30 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर होने वाले रोड शो में शामिल होने के लिए लोगों को आधार कार्ड दिखाना होगा। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर की तरफ से यह आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन
Donald Turmp in India, Aadhar card mandatory to stand in Trump roadshow, order police commissioner
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिवसीय भारतीय दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप के इस दौरे को लेकर अहमदाबाद पूरी जोरशोर से तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शहर में रोड शो होगा। इस रोड शो लेकर प्रशासन द्वारा कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आदेश दिया है कि इस रोड शो में खड़े होने वाले लोगों के लिए आई कार्ड लगाना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन


सुभाष ब्रिज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित सोसायटी में अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया ने आदेश दिया है कि ट्रंप और मोदी की रैली के दौरान जो लोग खड़े रहना चाहते हैं, उन्हें अपने आधार कार्ड की प्रति और और मोबाइल नंबर पुलिस को देना होगा। इसके बाद पुलिस की तरफ से एक आई कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे लोगों को अपने पास रखना होगा। 
विज्ञापन


आदेश में सख्त तौर पर निर्देश दिया गया है कि बिना आई कार्ड के कोई भी व्यक्ति रोड शो में शामिल नहीं हो पाएगा। साथ ही कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को सोसायटी के अंदर खड़ी नहीं कर सकता है। यदि ऐसा किया जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को जल्द से जल्द दी जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप के आने से पहले उनकी अहमदाबाद यात्रा की थीम में परिवर्तन किया गया है। दरअसल, ट्रंप की यात्रा के लिए अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम होने वाला है, जिसका नाम 'केम छो ट्रंप' रखा गया था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर 'नमस्ते ट्रंप' कर दिया गया है। अमहदाबाद नगर निगम ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि इस कार्यक्रम को देशव्यापी स्वरूप दिया जा सकें। 

अहमदाबाद नगर निगम ने रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। नगर निगम ने 'नमस्ते ट्रंप' की थीम के कई पोस्टर भी जारी किए। इन तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें हैं। इनमें नारों को भी लिखा गया है। माना जा रहा है कि अब इस दौरे को गुजरात दौरे के बजाय देशव्यापी दौरे के रूप में प्रचारित किया जाएगा। 

वहीं, अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण मिलकर सड़कों को सुंदर बनाने के लिए करीब सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। मोटेरा स्टेडियम से लौटने के लिए एयरपोर्ट तक खासतौर से बनाई जा रही 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर ही करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस रूट और स्थान के सौंदर्यीकरण के लिए आठ करोड़ का बजट आंवटित किया गया। 


इस हाई प्रोफाइल दौरे पर गुजरात सरकार के कम से कम 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यानि एक मिनट में करीब 55 लाख रुपये। ट्रंप के अहमदाबाद दौरे की तैयारियों में जुटे शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने साफ कह दिया है कि स्वागत में बजट कहीं से भी आड़े नहीं आना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed