फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump visiting india on 24 february but before that temporary gate of motera stadium falls

गुजरात: मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप के स्वागत के लिए बना गेट हवा से गिरा

Sun, 23 Feb 2020 11:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 23 Feb 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump visiting india on 24 february but before that temporary gate of motera stadium falls
पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद आने वाले हैं। जिसके लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के स्वागत के लिए बनाया गया अस्थाई दरवाजा गिर गया है। बताया जा रहा है कि वह हवा के झोंके भी बर्दाश्त नहीं कर पाया और नीचे गिर गया। घटना ने तमाम इंतजामों की पोल खोल दी है। गेट नंबर तीन पर बने इसी द्वार से प्रधानमंत्री नोदी और ट्रंप को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने वाले थे।

विज्ञापन


गनीमत यह रही की जिस समय यह घटना घटी उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले की तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद के जिस स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करने वाले हैं। इसमें प्रवेश के लिए कई गेट बनाए गए हैं। गेट नंबर तीन से ट्रंप और मोदी के काफिले को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करना था। जिसके लिए अधिकारियों ने अस्थाई गेट बनाया था जोकि तेज हवाओं के कारण गिर गया।

विज्ञापन

सुरक्षा के हो रहे हैं फुलप्रूफ इंतजाम

अस्थाई दरवाजा गिरने की जानकारी मिलने के तुरंत बाद तत्काल व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी और कर्मचारियों को वहां भेजा गया। हालांकि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप के यहां पहुंचने से एक दिन पहले गेट गिरने की घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम के लिए यहां फुलप्रूफ इंतजाम किए जा रहे हैं। जो भी कमियां सानमने आ रही हैं उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर जवानों की अतिरिक्त तैनाती

डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाल ही में आतंकियों का एक ऑडियो जारी हुआ था, जिसमें वे ट्रंप के दौरे के दौरान बड़ा हमला करने की बात कर रहे थे।



इस बीच खुफिया एजेंसियों को घुसपैठ की कोशिशों के इनपुट मिल रहे हैं। पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां ज्यादा सतर्क हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed