फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump Tower sales started in Gurugram, bookings of 150 crores on first day

गुरुग्राम में डोनाल्ड ट्रंप टावर की बिक्री हुई शुरू, पहले दिन 150 करोड़ रुपये की बुकिंग

Thu, 11 Jan 2018 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Updated Thu, 11 Jan 2018 04:24 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump Tower sales started in Gurugram, bookings of 150 crores on first day
ट्रंप टावर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के मौजूदा नेतृत्व वाली वैश्विक रियल्टी कंपनी ट्रंप टॉवर्स ने बुधवार बिक्री प्रक्रिया करने की घोषणा करने के साथ बुकिंग शुरू कर दी है। ट्रंप टॉवर्स ने इसके लिए एम3एम इंडिया और ट्रिबेका डेवलपर्स के साथ गठजोड़ किया है। इन तीनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से मिलकर गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड स्थित अपने आवासीय परियोजना लांच की। पहले दिन 150 करोड़ रुपये की 20 फ्लैट बुकिंग हुई है।
विज्ञापन


ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन के ब्रांड लाइसेंस के तहत एम3एम और ट्रिबेका कुल 250 अत्याधुनिक एवं लग्जरी फ्लैट्स का निर्माण करेंगी। इसमें पहले चरण की श्रेणी में जिन फ्लैट की बिक्री की जाएगी। वह तीन या चार बेडरूम वाले होंगे। इनकी कीमत पांच से दस करोड़ रुपए के बीच होगी। इनका आकार 3500 वर्गफुट से 6000 वर्गफुट के बीच होगा। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में ट्रंप टॉवर्स की यह चौथी परियोजना है। 
विज्ञापन


पढ़ें- ट्रंप का गुस्सा पड़ा ठंडा, पाक को झूठा और धोखेबाज कहने के बाद मांगी ये मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कंपनी पुणे, मुंबई और कोलकाता में अपनी परियोजनाएं पेश कर चुकी है। एम3एम इंडिया के निदेशक पंकज बंसल ने कहा कि उत्तर भारत में सबसे अधिक लग्जरी होम ‘ट्रंप टॉवर्स’ है। कंपनी ने एक विशेष ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत पहले 100 ग्राहकों को कंपनी अमेरिका की यात्रा का मौका देगी, जहां डोनाल्ड ट्रंप जूनियर उनका स्वागत करेंगे। 

टॉवर्स का निर्माण कार्य मार्च में शुरू होगा और यह परियोजना पांच साल में पूरी होगी। प्रत्येक टॉवर 50 मंजिल का होगा। प्रत्येक घर खरीदार को प्राइवेट लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी और प्रत्येक तीसरे तल पर 22 फुट की ऊंचाई वाला लिविंग रूम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed