{"_id":"5a55fcdf4f1c1b4f198b6007","slug":"pakistan-help-us-in-the-fight-against-terrorism-says-donald-trump-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप का गुस्सा पड़ा ठंडा, पाक को झूठा और धोखेबाज कहने के बाद मांगी ये मदद","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप का गुस्सा पड़ा ठंडा, पाक को झूठा और धोखेबाज कहने के बाद मांगी ये मदद
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 10 Jan 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने बुधवार को उम्मीद जताई कि पाकिस्तान ‘बातचीत की मेज पर आएगा’ और उन आतंकवादी समूहों का ‘आक्रामकता’ से सामना करने की इच्छा दर्शाएगा जो उसकी जमीन से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। अमेरिका ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि इस्लामाबाद ने अमेरिका के साथ सैन्य एवं खुफिया सहयोग रोक दिया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि उसने अमेरिका को ‘झूठ और धोखे’ के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने पाकिस्तान को दी जाने वाली करीब दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप के इस बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ सैन्य एवं खुफिया सहयोग रोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के इस कथित कदम पर टिप्पणी करने के लिए कहने पर अमेरिका के उप विदेश मंत्री स्टीव गोल्डस्टीन ने कहा, ‘हमें पाकिस्तान से भविष्य में सहयोग मिलने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा, ‘हम कोई फर्क किए बिना सभी आतंकवादियों से निपटने में पाकिस्तान के साथ काम करने को लेकर तैयार हैं।
विज्ञापन
हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान अपनी जमीन से गतिविधियों को अंजाम देने वाले तालिबान नेटवर्क, हक्कानी नेटवर्क और आतंकवादी समूहों का आक्रामकता से सामना करने की इच्छा दर्शाएगा। इससे हमारे द्विपक्षीय सुरक्षा संबंध गहरे होंगे।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका इस मामले को लेकर स्पष्ट रहा है।