{"_id":"580a1e524f1c1b726b705d95","slug":"donald-trump-as-healthy-as-the-horse-vladimir-putin-rides-on-hillary-clinton","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप उस स्वस्थ घोड़े की तरह है, जिस पर पुतिन सवारी करते हैं : हिलेरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रंप उस स्वस्थ घोड़े की तरह है, जिस पर पुतिन सवारी करते हैं : हिलेरी
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Fri, 21 Oct 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा और खिल्ली उड़ाई। शुक्रवार को हिलेरी ने ट्रंप को उस घोड़े की तरह स्वस्थ बताया, जिस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सवारी करते हैं। दरअसल, ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान हिलेरी के स्वास्थ्य का जिक्र किया था।
इस बीच हिलेरी ने ट्रंप के 'मुस्लिमों पर प्रतिबंध लगाने वाले बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति बन गए, तो व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपतियों के साथ तस्वीर खिंचाने की रस्म 'प्रेसिडेंशियल फोटो-ऑप में बराक ओबामा कैसे हिस्सा ले पाएंगे।
हिलेरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रंप चुनाव के नतीजों को स्वीकार नहीं करेंगे। इससे पहले ट्रंप ने कहा, 'गजब है, हिलेरी मेरे बाद यहां भी सबसे ऊपर हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए तीसरी और आखिरी बहस के महज 24 घंटे बाद हिलेरी और ट्रंप का आमना-सामना हुआ। दोनों न्यूयॉर्क के वाल्डोर्फ एस्टोरिया में 71वें वार्षिक अल्फ्रेड स्मिथ चैरिटी के रात्रिभोज कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस ऐतिहासिक रात्रिभोज में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार शामिल होकर एक-दूसरे का खूब मजाक उड़ाते हैं। इसमें न्यूयॉर्क के गवर्नर, मेयर आर्कबिशप समेत एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे।