{"_id":"5f7d845cdf470919972b1464","slug":"donald-trump-announces-new-us-h-1b-visa-rules-indian-techies-likely-to-be-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा पर लगाईं नई पाबंदियां, भारतीयों पर पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा पर लगाईं नई पाबंदियां, भारतीयों पर पड़ेगा प्रभाव
Wed, 07 Oct 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
एच1बी वीजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने स्थानीय कामगारों की सुरक्षा के लिए चुनाव से पहले एच-1बी वीजा को लेकर नई पाबंदियां लगा दी हैं। यह एक ऐसा कदम है, जिसका भारत के हजारों आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पेशेवरों पर प्रभाव पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
अमेरिका के गृह मंत्रालय द्वारा मंगलवार को घोषित अंतरिम नियम से ‘विशेष व्यवसाय’ की परिभाषा का दायरा संकुचित हो जाएगा। कंपनियां विशेष व्यवसाय की परिभाषा के आधार पर बाहरी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा का आवेदन करती हैं। ट्रंप सरकार ने यह बदलाव ऐसे समय किया है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब चार सप्ताह से भी कम समय बचा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारतीयों के 'अमेरिकन ड्रीम्स' को लगा झटका, गरीबी में जी रहे करीब तीन लाख लोग
विज्ञापन
एच-1बी एक गैर-आव्रजक वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को ऐसे विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है, जिनमें सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष दसियों हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।
एच-1बी वीजा के प्रावधानों को कड़ा किए जाने के कारण पहले से ही बड़ी संख्या में भारतीयों ने अपनी नौकरी खो दी है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान घर वापस आ रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार नया नियम 60 दिनों में प्रभावी होगा।