फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Donald Trump and First Lady Melania Trump plant a tree at Raj Ghat.

ट्रंप ने राजघाट पर रोपा मालाबार शाहबलूत का पौधा, कौन करेगा देखभाल

Tue, 25 Feb 2020 12:51 PM IST
देव कश्यप अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump and First Lady Melania Trump plant a tree at Raj Ghat.
Donald Trump and Melania plantation at Raj Ghat - फोटो : ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भारत यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को महात्मा गांधी की समाधी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी और यादगार के तौर पर यहां उन्होंने मालाबार शाहबलूत का एक पौधा भी लगाया। ट्रंप आज रात अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके लगाए पौधे की देखभाल यहां पर काम कर रहे विशेष कर्मचारी करेंगे जिस तरह वे दुनिया के अनेक राष्ट्राध्यक्षों के द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल करते हैं। 

विज्ञापन



 
राजघाट समाधी कमेटी करती है प्रबंधन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधी की देखभाल की जिम्मेदारी ‘राजघाट समाधी कमेटी’ करती है। गांधी जी को यहां समाधी दिए जाने के कुछ ही दिन बाद इसका गठन किया गया था। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री पदेन रूप से राजघाट समाधी कमेटी की मुख्य जिम्मेदारी संभालते हैं। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री के आलावा यहां एक सचिव और लगभग 20 कर्मचारी होते हैं। यह एक स्वतंत्र ट्रस्ट की भांति काम करता है। लेकिन इसका काम मुख्यत: प्रबंधन का ही होता है।
विज्ञापन

 


राजघाट के क्षेत्र में किसी प्रकार के निर्माण या देखभाल संबंधी गतिविधि के लिए राजघाट समाधी कमेटी सीपीडब्ल्यूडी पर निर्भर करती है जिसकी एक विशेष शाखा यहां हमेशा तैनात होती है। इसके तीन अंग होते हैं- हॉर्टिकल्चर, इलेक्ट्रिकल और सिविल डिवीजन। राजघाट के किस हिस्से में किस प्रकार के खूबसूरत पौधों को लगाया जाना है, यह हॉर्टिकल्चर डिवीजन के माध्यम से तय किया जाता है। इसी प्रकार बिजली से संबंधी किसी कार्य के लिए इलेक्ट्रिकल डिवीजन और किसी निर्माण संबंधी कार्य के लिए सिविल डिवीजन कार्य करता है। पौधों की देखभाल इसी के माध्यम से ठेके पर रखे मजदूरों के माध्यम से करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के राजघाट पर आने की योजना के कारण इसे आम लोगों के लिए दोपहर तीन बजे तक के लिए बन्द कर दिया गया था। इस दौरान भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक राजघाट से निराश होकर वापस लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed