{"_id":"59b5444e4f1c1bee7f8b595b","slug":"don-t-fall-prey-to-social-media-propaganda-says-amit-shah-to-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह बोले- सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दुष्प्रचार में न फंसे युवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमित शाह बोले- सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दुष्प्रचार में न फंसे युवा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात के युवाओं से अपील की है कि वह भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के झांसे में न आएं। दरअसल भाजपा शासित चुनावी राज्य में सोशल मीडिया पर ‘विकास का गुजरात मॉडल’ की आलोचना के बाद शाह ने यह बयान दिया है।
अमित शाह ने ‘युवा टाउनहॉल’ में युवाओं से बातचीत में राहुल गांधी के भाजपा के विकास के दावों पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस और राहुल पर जमकर प्रहार किया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने जीएसटी लागू करने, बेरोजगारी, नोटबंदी आदि मुद्दों पर सफाई दी और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन सालों में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाया है।
विज्ञापन
शाह ने युवाओं से अपील की कि व्हाट्स एप और फेसबुक पर फैलाए जा रहे भाजपा विरोधी दुष्प्रचार पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि ‘किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले आप इतना जरूर विचार कीजिएगा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले गुजरात कैसा था और अब वहां क्या स्थिति है।’