फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don't expect army not to have role in India policy: Pakistan high commissioner to India Abdul Basit

पाक उच्चायुक्त बोले- हमारी भारत नीति में सेना की अहम भूमिका

Sun, 09 Oct 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Oct 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
Don't expect army not to have role in India policy: Pakistan high commissioner to India Abdul Basit
दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित - फोटो : अमर उजाला फाइल
दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी सेना इस्लामाबाद की भारत नीति में अहम भूमिका निभाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये उम्मीद करना गलत होगा कि भारत से संबंधित मुद्दों पर पाकिस्तानी सेना की भूमिका नहीं होगी। पड़ोसी देश में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के हाथों में 'ड्राइविंग सीट' होने पर जोर देते हुए बासित ने कहा, 'कश्मीर पर हम भारत के साथ बेमतलब की वार्ता नहीं चाहते, हम ठोस नतीजे चाहते हैं।'
विज्ञापन


बासित ने कहा कि भारत, अफगानिस्तान और अन्य सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर पाकिस्तान आर्मी महत्वपूर्ण इनपुट देती है। पाकिस्तानी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक नवाज शरीफ सरकार ने सेना से आतंकियों समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बासित ने इस तरह की खबरों को सिरे नकारते हुए कहा कि भारत से संबंधित मसलों पर पाकिस्तानी सेना की कोई भूमिका नहीं होगी, ये उम्मीद करना गलत है। पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा, 'यहां तक कि भारत में भी बिना सेना से सलाह लिए पाकिस्तान नीति नहीं तय होती। 

 

'सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कुछ हुआ ही नहीं'

Don't expect army not to have role in India policy: Pakistan high commissioner to India Abdul Basit
पाक सेना प्रमुख राहील शरीफ - फोटो : Getty Images file
पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को नकार क्यों रहा है? इसके जवाब में बासित ने कहा कि भारत एलओसी के पार की गई फायरिंग को सर्जिकल स्ट्राइक कहना चाहे, तो कह सकता है। लेकिन सच यह है कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसा वहां कुछ हुआ ही नहीं है।

अगर ऐसा कुछ होता, तो पाकिस्तान मजबूती से इसका कड़ा जवाब देता। अगर ऐसा कुछ होता, तो वहां कुछ नुकसान भी होता, हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। यह रूटीन क्रॉस बॉर्डर फायरिंग थी, जिसमें पाकिस्तानी सेना के दो जवान शहीद हुए थे। 

उड़ी हमले की जिम्मेदारी लेने से पाकिस्तान क्यों बचता है, इस पर पाकिस्तान उच्चायुक्त ने अंतरराष्ट्रीय जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा हमारा यह ऑफर अभी भी बरकरार है। हम इस पर आरोप लगाने से बाहर निकलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed