फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Don’t control me Why Jaya Bachchan ‘scolded’ Priyanka Chaturvedi in Rajya Sabha

Jaya Bachchan: '...मुझे नियंत्रित मत करो', राज्यसभा में शिवसेना यूबीटी सांसद पर क्यों नाराज हुईं जया बच्चन

Wed, 30 Jul 2025 09:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 09:34 PM IST
सार

Jaya Bachchan ‘scolded’ Priyanka Chaturvedi: सपा सांसद जया बच्चन के भाषण का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी पर सदन के अंदर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
Don’t control me Why Jaya Bachchan ‘scolded’ Priyanka Chaturvedi in Rajya Sabha
समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सांसद जया बच्चन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सांसद जया बच्चन बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान टोके जाने पर शिवसेना सांसद(यूबीटी) प्रियंका चतुर्वेदी पर नाराज दिखीं। दरअसल ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग ले रहीं जया बच्चन सत्ता पक्ष से आ रही आवाज पर नाराजगी जता रही थी। इसी दौरान साथ में बैठीं शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने जब उन्हें टोका तो वह नाराजगी जाहिर करती दिखीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Op Sindoor: अमित शाह बोले- मैं वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर नाम रखने पर जया ने उठाए सवाल
सपा सांसद जया बच्चन ने सवाल उठाया कि पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा गया? उन्होंने कहा, इस घटना में महिलाएं विधवा हो गई थीं और वास्तव में उनका सिंदूर उजड़ गया तो सरकार ने ऐसा नाम क्यों रखा। इस पर कुछ सांसद सदन में हल्ला मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता पक्ष के सांसदों पर भी भड़कीं जया बच्चन
सपा सांसद अपने भाषण के दौरान अन्य सांसदों की ओर से किए जा रहे व्यवधान से नाराज हो गईं। हालांकि आसन ने उनसे इस पर ध्यान नहीं देने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा, उनके कान तेज हैं। यही नहीं जया को उनके बगल में बैठी शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से यह कहते हुए देखा गया कि मुझे नियंत्रित करने की कोशिश मत करो।



पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि, सरकार पर हमला
सपा सांसद जया बच्चन ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से कहा कि वह दिल से चीजों को महसूस कर अपनी बात रखती हैं। सरकार की तरह बड़े लेखक रखकर अजीबो गरीब नाम नहीं देतीं।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha: 'मुझसे निपट लो, क्यों प्रधानमंत्री जी को बुला रहे हो...', राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह


बता दें कि संसद के दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए 16-16 घंटे तय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed