फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Doing Yagna for her return, says Dinesh Rawal, Sunita Williams' cousin in Gujarat, News in hindi

Sunita Williams: गुजरात में सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए हुआ यज्ञ, पैतृक गांव में दिवाली की तैयारी

Tue, 18 Mar 2025 07:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद / मेहसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद / मेहसाणा Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 18 Mar 2025 07:29 PM IST
सार

Sunita Williams Return: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौट रही हैं। वहीं उनके सुरक्षित वापसी को लेकर गुजरात में उनके परिजन यज्ञ-हवन और भजन कीर्तन कर रहे हैं। जबकि उनके पैतृक गांव में दिवाली जैसी खुशी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Doing Yagna for her return, says Dinesh Rawal, Sunita Williams' cousin in Gujarat, News in hindi
सुनिता विलियम्स की सुरक्षित वापसी के लिए गुजरात में यज्ञ - फोटो : ANI / NASA

विस्तार

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर लौट रही हैं। वहीं गुजरात में मौजूद उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। उनके चचेरे भाई दिनेश रावल ने बताया कि पूरे परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए यज्ञ किया और कई मंदिरों में प्रार्थना की।
विज्ञापन


पूरा परिवार कर रहा बेसब्री से इंतजार- दिनेश रावल
दिनेश रावल ने कहा, 'यह हमारे लिए गर्व का पल है। पूरा परिवार उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उनके आने की खुशी में हम मिठाइयां बांटेंगे और खास पूजा-अर्चना करेंगे'। नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर समेत चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन फ्रीडम कैप्सूल से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। वे मंगलवार शाम को समुद्र में उतरेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sunita Williams: 'आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं...', PM मोदी ने सुनीता को लिखा पत्र; भारत आने का दिया न्योता
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन का सफर नौ महीने में बदला?
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 5 जून 2024 को बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से आईएसएस पहुंचे थे। वहीं तकनीकी खराबी के कारण स्टारलाइनर को सितंबर में बिना क्रू के वापस भेज दिया गया। जिस वजह से सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को आईएसएस में नौ महीने तक रुकना पड़ा। अब वे स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Sunita Williams: सुनीता विलियम्स को लेकर धरती के लिए रवाना हुआ स्पेसएक्स का कैप्सूल, जानें कहां होगी लैंडिंग

सुनीता विलियम्स के पैतृक गांव में दिवाली जैसी खुशी
वहीं गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासन गांव में सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर जश्न का माहौल है। वहां के लोग दीये जलाकर, मंदिरों में प्रार्थना कर और यज्ञ कर उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे थे। गांव में उनके चचेरे भाई नवीन पंड्या ने बताया कि उनकी वापसी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला जाएगा और अखंड ज्योत (अनवरत जलने वाला दीपक) देवी डोला माता को अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमने मंदिर में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा का आयोजन किया है। गांव के लोग चाहते हैं कि सुनिता विलियम्स अपने पैतृक गांव आएं और हम सबके बीच कुछ समय बिताएं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed