फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Breaking: PM Modi invites Sunita Williams to visit India, sends a letter before her return from space

Sunita Williams: 'आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं...', PM मोदी ने सुनीता को लिखा पत्र; भारत आने का दिया न्योता

Tue, 18 Mar 2025 02:29 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

Breaking: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखे गए पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
Breaking: PM Modi invites Sunita Williams to visit India, sends a letter before her return from space
सुनीता विलियम्स और पीएम मोदी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिखे गए पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया। 

विज्ञापन


पीएम ने पत्र में लिखा, "पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस बेटी के प्रति अपनी चिंता और स्नेह व्यक्त किया है..."
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा, "भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं।"

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, "मैं आपको भारत की जनता की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आपके और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है। इस चर्चा के बाद, मैं आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं सका।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM in Parliament: संसद में बोले पीएम मोदी, महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए

पीएम ने आगे लिखा, "जब मैंने राष्ट्रपति ट्रंप या राष्ट्रपति बाइडन से अमेरिका की यात्रा के दौरान मुलाकात की, तो मैंने हमेशा आपकी कुशलता और भलाई के बारे में पूछा।"

पीएम ने पत्र में लिखा कि 1.4 अरब भारतीय आपके उपलब्धियों पर हमेशा गर्व करते आए हैं। हाल के घटनाक्रमों ने फिर से आपकी प्रेरणादायक दृढ़ता और परिश्रम को उजागर किया है। भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के बहुत करीब हैं। भारत के लोग आपकी अच्छी सेहत और मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें: US: डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन परिवार के वयस्क बच्चों के लिए सीक्रेट सर्विस सुरक्षा समाप्त की, जानें पूरा मामला

पीएम ने लिखा, "बोनी पंड्या निश्चित रूप से आपकी वापसी की प्रतीक्षा कर रही होंगी और मुझे विश्वास है कि स्वर्गीय दीपकभाई की शुभकामनाएं भी आपके साथ हैं। मुझे 2016 में अमेरिका की यात्रा के दौरान आपसे और दीपकभाई से मिलने की यादें आज भी ताजा हैं। आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए यह गर्व की बात होगी कि वह अपनी एक प्रतिष्ठित बेटी की मेजबानी करे। मैं माइकल विलियम्स को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजता हूं। आपको और बैरी विलमोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं।"



सुनीता विलियम्स पर गर्व: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सुनीता विलियम्स ने पूरी दुनिया को गौरवान्वित किया है। वह 600 दिनों से अधिक समय के बाद वापस लौट रही हैं, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और उन्होंने अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा किया। हम सभी उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही हमें उन पर गर्व भी है। एक बहुत ही सुखद संयोग यह है कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में महाकुंभ पर बयान दिया और संयोग से सुनीता ने भी कुंभ के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उनके और भारत के बीच और निश्चित रूप से गुजरात के बीच बहुत गहरा संबंध है। यह इस बात का भी संकेत है कि नासा सहित भारत के बाहर की अधिकांश अंतरिक्ष एजेंसियां अब अपने अधिकांश महत्वपूर्ण मिशनों का नेतृत्व भारतीयों से करवा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed