फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dogs will ask you to vote in BMC elections

बीएमसी चुनाव: कुत्ते निकालेंगे जागरुकता रैली, वोटरों से करेंगे अपील

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
dogs will ask you to vote in BMC elections

मुंबई महानगर पालिका चुनाव में अलग तरह का नजारा देखने को मिल रहा है। बीएमसी चुनाव में कुत्तों से प्रचार करवाया जाएगा। ऐसा वोट प्रतिशत बढ़ाने और मतदान के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। 

विज्ञापन


लगभग 100 कुत्ते एक मेसेज वाली टी-शर्ट पहनेंगे और रैली निकाल लोगों से वोट डालने की अपील करेंगे। जिस पर लिखा होगा 'हम वोट नहीं कर सकते लेकिन आप जरुर कर सकते हैं' और  'हमारे पास वोटर आईडी  नहीं लेकिन आपके पास है' जैसे मेसेज लिखे होंगे।  

विज्ञापन

बीएमसी चुनाव देश के सबसे अमीर अमीर नगरपालिका चुनाव

dogs will ask you to vote in BMC elections
bmc

इस पहल की शुरुआत दो संस्थाओं मुक्ति फाउंडेशन और ओह माई डॉग ने एक साथ मिलकर की है। ओह माय डॉग के संस्थापक संकल्प शर्मा  ने बताया कि 'बीएमसी चुनावों में वोटों का प्रतिशत 45 प्रतिशत के आस-पास ही रहता है। कुत्ते इंसान के सबसे खास दोस्त होते हैं। वह विश्वासपात्र और जिम्मेदार होते हैं। हम चाहते हैं कि मतदाता कुत्तों की इस पहल से जुड़े और अधिक से अधिक मतदान करें।'

गौरतलब है कि बीएमसी की 227 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान होना है। बीएमसी चुनाव देश के सबसे अमीर अमीर नगरपालिका चुनाव हैं, जिसमें 13 राजनीतिक दल मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed