फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   does not Sue on make a new home for God: sakshi

भगवान का नया घर बनाने पर मुकदमा नहीं बनता: साक्षी

Thu, 20 Apr 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 20 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
does not Sue on make a new home for God: sakshi
- फोटो : SELF

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की साजिश रचने के आरोप में 24 साल बाद भाजपा नेता लालकृष्ण अडवानी, उमा भारती, डा. मुरली मनोहर जोशी पर मुकदमा चलाने के फैसले पर बीजेपी सांसद और उन्नाव के सांसद  साक्षी महराज ने टिप्पणी की है। 

विज्ञापन


एटा स्थित अपने आश्रम पर उन्होंने कहा कि विवादित स्थल पर कभी मस्जिद थी नहीं, तो मस्जिद तोड़ने का आरोप भी तीनों नेताओं पर नहीं बनता। भगवान का नया घर बनाने पर मुकदमा नहीं होता। साक्षी ने राम मंदिर निर्माण का राग अलापते हुए फिर कहा 2019 के संसदीय चुनाव में जाने से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा ।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एटा स्थित अपने आश्रम पहुंचे उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महराज ने मीडिया से वार्ता में कहा कि वहां कभी बाबरी मस्जिद थी ही नहीं। प्रभु श्री राम का मंदिर था और बाबर आक्र्तांता था, उसी ने मंदिर तोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकद्ममा राजीव गांधी पर बनता है

does not Sue on make a new home for God: sakshi

साक्षी बोले पुराने घर को तोड़कर अगर भगवान का नया घर बनाने का प्रयास किया तो कोई अपराध नहीं बनता। बोले कि मूर्ति हटवाने, ताला खुलवाने आदि सब काम कांग्रेस सरकार में हुए हैं, तो मुकदमा कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और राजीव गांधी पर बनता है।

आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और हमारे खिलाफ किस बात का केस बनेगा। क्या उमा भारती और कल्याण सिंह को इस्तीफ़ा देना चाहिए? इस सवाल बोले कि जब कोई अपराध बनता ही नहीं बनता तो पद से हटने का कोई औचित्य नहीं है।

हालांकि मंदिर का निर्माण सहमति से होने की बात भी उन्होंने कही। आडवाणी का राष्ट्रपति पद की दौड़ शामिल होने पर कहा कि इसका फैसला पार्टी और संसदीय बोर्ड करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed