{"_id":"58fb53534f1c1ba35c8b4ee0","slug":"doctors-to-face-action-if-do-not-write-generic-medicines-on-prescription","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज के पर्चे पर नहीं लिखी जेनरिक दवाएं तो डॉक्टर के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः MCI","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मरीज के पर्चे पर नहीं लिखी जेनरिक दवाएं तो डॉक्टर के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाईः MCI
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Sun, 23 Apr 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने डॉक्टरों को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने मरीज के पर्चे पर जेनरिक दवाएं नहीं लिखी तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टरों से कहा है कि इसके साथ वो दवाएं लिखते समय केवल सॉल्ट का नाम लिखें, न कि किसी कंपनी की दवा के ब्रांड का नाम लिखें।
2016 में दिया था आदेश, लेकिन डॉक्टर नहीं दे रहे थे तवज्जो
एमसीआई ने 2016 में इस तरह का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन डॉक्टर उसका पालन नहीं कर रहे थे। डॉक्टर अभी भी कंपनी की ब्रांडेड दवाओं को लिख रहे थे।
अब एमसीआई ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जेनरिक दवाओं के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर देने के बाद एमसीआई ने फिर से अपनी बात को दोहराया है। एमसीआई ने डॉक्टरों से कहा है कि वो एमसीआई एक्ट, 2002 के क्लॉज 1.5 को दोबारा से पढ़ ले और इसका पालन करें।
विज्ञापन
मोदी ने कहा था गरीब से दूर हो रही है दवाएं
मोदी ने सूरत में एक अस्पताल का उद्धाटन करने के बाद कहा था कि डॉक्टर इस तरह से पर्चे पर दवाई लिखते हैं, जिसको गरीब आदमी समझ नहीं पाता है और उसको मजबूरी वश मेडीकल स्टोर से महंगे दामों पर दवाई खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन
एमसीआई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि जितने भी रजिस्टर्ड डॉक्टर हैं वो इस आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दें। इस सर्कुलर को एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज के डीन, प्रिंसीपल, अस्पतालों के निदेशक और राज्यों के मेडिकल काउंसिल को भेज दिया है।