फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ममता बनर्जी ने दिया सुरक्षा का भरोसा, डॉक्टरों ने किया हड़ताल खत्म करने का एलान

Mon, 17 Jun 2019 09:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 17 Jun 2019 09:03 PM IST
खास बातें

  • कोलकाता में दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद देश के 10 लाख डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
  • दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर।
  • लखनऊ सहित पूरे यूपी में असर, केजीएमयू, एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान और सभी निजी अस्पतालों में हड़ताल।
  • सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डॉक्टरों की हड़ताल का मामला, 18 जून को होगी सुनवाई।

विज्ञापन
Doctors Strike Live Updates: Aiims joins IMA protest, talks will held with mamata banerjee today
देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल जारी है - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:59 PM, 17-Jun-2019
प. बंगाल के राज्यपाल के प्रेस सचिव ने कहा- सीएम और जूनियर डॉक्टरों के इस कदम की हम सराहना करते हैं। उम्मीद है कि डॉक्टर अब अपने काम पर लौटेंगे और राज्य सरकार भी बैठक में किए गए सभी वादे निभाएगी। 

 
08:59 PM, 17-Jun-2019
जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ली। 



 
विज्ञापन
08:30 PM, 17-Jun-2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा बढ़ाने की घोषणा किये जाने के बाद राज्य में प्रदर्शनकारी डॉक्टर सप्ताहभर से चली आ रही अपनी हड़ताल को वापस लेने पर सोमवार को सहमत हो गए। राज्य सचिवालय में हड़ताली डॉक्टरों के प्रतिनिधियों और बनर्जी के बीच हुई बैठक में हड़ताल को वापस लिये जाने का आश्वासन दिया गया। डॉक्टरों के एक प्रतिनिधि ने कहा कि हम बैठक से संतुष्ट हैं। उन्होंने बनर्जी को आश्वासन दिया कि हड़ताल को वापस लिया जा रहा है। हड़ताल वापस लिए जाने की औपचारिक घोषणा विरोध प्रदर्शन के केंद्र एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई। 
 

 
05:51 PM, 17-Jun-2019
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की डॉक्टरों से मुलाकात समाप्त हो चुकी है। ममता ने की डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील। पीटीआई के मुताबिक बनर्जी से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया है। 
05:27 PM, 17-Jun-2019
ममता बनर्जी ने हड़ताली डॉक्टरों की मांगें मानी। सभी सरकारी अस्पतालों में शिकायत निवारण केंद्र खोले जाएंगे।  
 

 
03:45 PM, 17-Jun-2019
डॉक्टरों से मुलाकात के लिए नबाना पहुंचीं ममता बनर्जी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:18 PM, 17-Jun-2019
डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मीडिया कवरेज को सीएम ममता बनर्जी ने दी अनुमति। 
 

 
12:32 PM, 17-Jun-2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  नबाना में राज्य के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के दो प्रतिनिधियों से आज मुलाकात करेंगी।
 
12:28 PM, 17-Jun-2019
मध्यप्रदेश में भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों पर हुई हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया।
 
12:05 PM, 17-Jun-2019
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूविलर्सिटी के डॉक्टर हड़ताल पर है। वह पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed