फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   doctor suspend for misbehaving

मरीज को जान से मार देने के लिए कहने वाला डॉक्टर सस्पेंड

Thu, 13 Oct 2016 04:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 13 Oct 2016 04:02 AM IST
विज्ञापन
doctor suspend for misbehaving
- फोटो : demo pic
एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डा. श्वेतांक प्रकाश को मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार करने पर शासन ने सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच कमिश्नर को सौंपी गई है। बता दें कि, सात अक्तूबर को खंदारी निवासी टीकम सिंह अपने 18 साल के बेटे मुकेश को इमरजेंसी भर्ती कराने ले गए थे। 
विज्ञापन


यहां भर्ती न किए जाने पर टीकम ने बोर्ड पर दर्ज नंबर पर फोन मिलाया। आरोप है कि ये फोन सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. श्वेतांक प्रकाश ने उठाया। उसने जूनियर डाक्टर से फोन पर बात की। कहा ‘मरने के लिए भर्ती कर लो, 10 बोतल खून की लिख दो भाग जाएगा, चाहे मार डालो।’ अगले दिन सुबह 10 बजे मुकेश की मौत हो गई। पीड़ित के मोबाइल में डाक्टर से हुई वार्ता रिकार्ड हो गई थी। 
विज्ञापन

चिकित्सकीय पेशे के खिलाफ है

doctor suspend for misbehaving
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा. वीएन त्रिपाठी ने कहा कि मरीज को मरने के लिए भर्ती कर लो, मार डालो उसे एक चिकित्सकीय पेशे के खिलाफ है। मरीज की मौत भी हो जाती है। शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। आरोपी विभागाध्यक्ष डा. श्वेतांक प्रकाश को सस्पेंड किया है। मामले की जांच आगरा के कमिश्नर करेंगे। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 

एसएन मेडिकल कालेज की विभागीय कमेटी ऑडियो प्रकरण की जांच गुरुवार से शुरू कर रही है। कमेटी ने प्राचार्य कार्यालय में मीटिंग बुलाई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें ऑडियो की रिकार्डिंग के अलावा आरोपी चिकित्सक के बयान भी दर्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed