फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Do Dhage Sri Ram Ke Liye drive in Pune to prepare dress for Ram Lalla

Pune: पुणे में 'दो धागे श्री राम के लिए' अभियान का आगाज, लाखों लोग रामलला के तैयार करेंगे वस्त्र

Mon, 11 Dec 2023 08:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Dec 2023 08:16 AM IST
सार

अभियान की आयोजक अनघा घैसास ने रामलाल के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों के बढ़चढ़कर मिले साथ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगले 13 दिनों में करीब 10 लाख लोगों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
Do Dhage Sri Ram Ke Liye drive in Pune to prepare dress for Ram Lalla
Visuals of 'Do dhage' weaving in Pune. - फोटो : एएनआई

विस्तार

पुणे में 'दो धागे श्री राम के लिए' अभियान शुरू हो चुका है। इसमें हजारों लोग रामलला के लिए वस्त्र तैयार करने के लिए हथकरघे पर बुनाई करते नजर आए। बता दें, यह अभियान कुल 13 दिन चलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और पुणे के हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से ये कराया जा रहा है, जोकि 10 दिसंबर से शुरू हुआ था। 

विज्ञापन


करीब 10 लाख लोगों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया
अभियान की आयोजक अनघा घैसास ने रामलाल के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों के बढ़चढ़कर मिले साथ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगले 13 दिनों में करीब 10 लाख लोगों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने हथकरघा की कला को बढ़ावा देते हुए इस काम में नागरिकों को शामिल करने के अभियान के दोहरे उद्देश्य पर जोर देते हुए कहा कि हथकरघा को इंजीनियरिंग जैसे कौशल की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


मैं लंबे समय से काम कर रही...
उन्होंने कहा, 'हमारा इरादा हथकरघा को बढ़ावा देना है, जिसके लिए मैं लंबे समय से काम कर रही हूं। हथकरघा आसान नहीं है, इसके लिए गणित और धैर्य की आवश्यकता होती है, इसलिए यह किसी भी इंजीनियरिंग से कम नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने भी भाग लिया
घैसास ने बताया कि रामलला के लिए वस्त्र मुख्य रूप से रेशम से तैयार किए जाएंगे और चांदी की जरी से सजाए जाएंगे। इस अभियान को बल उस समय मिला, जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम मंदिर ट्रस्ट से गोविंद देव गिरि महाराज ने दौरा किया।दोनों ने हथकरघा गतिविधियों में भाग लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed