फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DNPA: Amar Ujala MD Tanmay Maheshwari said- no threat to original writing from Artificial intelligence

DNPA: अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी बोले- AI से मौलिक लेखन को कोई खतरा नहीं, कार्य-रेवेन्यू में होगा सुधार

Tue, 06 Feb 2024 03:26 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित DNPA कॉन्क्लेव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाचार जगत में रचनात्मक गुणवत्तापूर्ण मौलिक कार्य की कीमत सदैव बनी रहेगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आने से किसी मौलिक लेखन को कभी कोई खतरा नहीं हो सकता...

विज्ञापन
DNPA: Amar Ujala MD Tanmay Maheshwari said- no threat to original writing from Artificial intelligence
DNPA Conclave: DNPA के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुनिया के अन्य क्षेत्रों की तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर समाचार जगत की बड़ी हस्तियां भी चिंतित हैं। किसी समाचार की रिपोर्टिंग से लेकर इसके कारण समाचार संस्थाओं के रेवेन्यू पर भी गंभीर विचार विमर्श हो रहा है। अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी मानते हैं कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह समाचार जगत के लिए खतरा नहीं है, उल्टे इसके कारण कार्य की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण डिजिटल मीडिया के रेवेन्यू में वृद्धि भी हो सकती है।

विज्ञापन

अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित DNPA कॉन्क्लेव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाचार जगत में रचनात्मक गुणवत्तापूर्ण मौलिक कार्य की कीमत सदैव बनी रहेगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आने से किसी मौलिक लेखन को कभी कोई खतरा नहीं हो सकता। DNPA के अध्यक्ष तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि नई तकनीक को सही तरीके से अपनाने पर कार्य की गुणवत्ता में सुधार आता है। इस नई तकनीक के कारण भी यही होगा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार में सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कारण रिपोर्टिंग या समाचार जगत को कोई खतरा है। बल्कि उन्हें लगता है कि इसका सही उपयोग करके डिजिटल समाचार की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है। इसके पहले भी कई तकनीकी क्रांति हुई है और उस समय भी इनके असर को लेकर लोगों ने चिंता व्यस्त की थी। लेकिन अनुभव बताता है कि इनसे कार्यों की गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार जगत के शीर्ष विद्वान पवन अग्रवाल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इसका उपयोग सही तरीके से होना चाहिए। समाचार जगत के लोगों को यह स्वतः निर्णय करना होगा कि वे किस तरह इसका सही उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके दुरुपयोग की भारी आशंका के बीच समाचार जगत के लोगों को ही इसके दुरुपयोग को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed