{"_id":"5c3848c8bdec22734c6bf6a0","slug":"dmk-not-to-ally-with-bjp-says-mk-stalin-modi-is-not-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन पर डीएमके प्रमुख स्टालिन का प्रधानमंत्री पर पलटवार, 'वाजपेयी नहीं हैं मोदी'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गठबंधन पर डीएमके प्रमुख स्टालिन का प्रधानमंत्री पर पलटवार, 'वाजपेयी नहीं हैं मोदी'
Fri, 11 Jan 2019 01:17 PM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shani Mishra
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
एम के स्टालिन
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम.के स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि डीएमके अब कभी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी और मोदी वाजपेयी नहीं है। उनके नेतृत्व में गठबंधन अच्छा नहीं है और यह विडंबना है कि वह खुद अपनी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
MK Stalin, DMK Chief: DMK will never align with BJP, and Modi is not Vajpayee. Alliance under him is not a healthy alliance. It is an irony that PM Modi compares himself with Vajpayee. (file pic) pic.twitter.com/ulYctBjkno
— ANI (@ANI) January 11, 2019विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु में पांच जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि नब्बे के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई सफल गठबंधन राजनीति को याद किया और कहा कि भाजपा के दरवाजे हमेशा खुले हैं। बीस साल पहले दूरदर्शी नेता अटलजी भारतीय राजनीति में नई संस्कृति लाए थे जो कि सफल गठबंधन राजनीति की संस्कृति थी। उन्होंने क्षेत्रीय आकांक्षाओं को सर्वाधिक महत्व दिया। अटलजी ने जो रास्ता हमें दिखाया था, भाजपा उसी पर चल रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री एक कार्यकर्ता के इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भाजपा अन्नाद्रमुक, द्रमुक या रजनीकांत की पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। रजनीकांत ने अभी अपना राजनीतिक दल नहीं बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में पीएमके, एमडीएमके समेत छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया था और 39 में से दो सीटों पर जीत दर्ज की थी जिसमें से एक सीट पार्टी ने और दूसरी पीएमके ने जीती थी। हालांकि, बाद में सभी पांचों दलों ने भाजपा से रिश्ते तोड़ लिए थे।