{"_id":"67de51f87d6d6f35cb0c9600","slug":"dmk-delimitation-meet-mk-stalin-raise-this-demand-jagan-mohan-reddy-letter-to-pm-modi-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'वर्तमान आबादी के हिसाब से परिसीमन नहीं होना चाहिए', स्टालिन की दो टूक; जगन की पीएम मोदी को चिट्ठी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'वर्तमान आबादी के हिसाब से परिसीमन नहीं होना चाहिए', स्टालिन की दो टूक; जगन की पीएम मोदी को चिट्ठी
Sat, 22 Mar 2025 11:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:30 AM IST
सार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि परिसीमन प्रक्रिया इस प्रकार से की जाए कि किसी भी राज्य को सदन में कुल सीटों की संख्या के संदर्भ में लोकसभा या राज्यसभा में अपने प्रतिनिधित्व में कोई कमी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
MK Stalin
- फोटो : PTI
विस्तार
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने परिसीमन को लेकर अहम बैठक की। बैठक में कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक के लिए द्रमुक ने सात राज्यों केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से संपर्क साधा था। इस बीच चेन्नई में हुई परिसीमन पर बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, 'वर्तमान जनसंख्या के हिसाब से निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन नहीं होना चाहिए। हम सभी को इसका विरोध करने में दृढ़ रहना चाहिए। संसद में जनप्रतिनिधियों की संख्या में कमी आने से हमारे विचार व्यक्त करने की ताकत कम हो जाएगी।'
विज्ञापन
इस बीच तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि दशकों से यहां मौजूद राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने और प्रबंधित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। हमने नीतियां पेश कीं, जागरूकता बढ़ाई और वह हासिल किया, जिसका लक्ष्य था- स्थिर जनसंख्या वृद्धि। जबकि कुछ अन्य राज्यों में तेजी से जनसंख्या वृद्धि जारी है, हमने जिम्मेदारी से काम किया। नतीजतन, हम कई अन्य राज्यों की तुलना में बहुत पहले जनसंख्या प्रतिस्थापन दर तक पहुंच गए, लेकिन इस उपलब्धि के लिए पुरस्कृत होने के बजाय अब हम अपना राजनीतिक प्रतिनिधित्व खोने के जोखिम में हैं।
विज्ञापन
जगन ने पीएम मोदी से की अपील
इस बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि परिसीमन प्रक्रिया इस प्रकार से की जाए कि किसी भी राज्य को सदन में कुल सीटों की संख्या के संदर्भ में लोकसभा या राज्यसभा में अपने प्रतिनिधित्व में कोई कमी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
भाजपा ने स्टालिन को घेरा
वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने तमिलनाडु के सीएम द्वारा परिसीमन पर संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक की मेजबानी करने पर कहा कि एमके स्टालिन समेत दक्षिण भारत के तमाम राजनेता परिसीमन को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। परिसीमन एक प्रक्रिया से होता है, उससे पहले जनगणना होगी। परिसीमन के लिए आयोग बनेगा, मापदंड तय होने के बाद परिसीमन होगा, क्योंकि इनकी राजनीतिक जमीन खिसकती जा रही है, ये इस विषय को अनावश्यक रूप से एक मुद्दा बना रहे हैं।