फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DM transffer issue protest by different organizations in Shahjahanpur.

डीएम आनंद को हटाने का दूसरे दिन भी विरोध, हड़ताल पर वकील

Thu, 19 May 2016 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 19 May 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
DM transffer issue protest by different organizations in Shahjahanpur.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद के तबादले के विरोध में विभिन्न संगठनों समेत आम नागरिकों का आक्रोश बुधवार को दूसरे दिन भी दिखा। डीएम की वापसी की मांग को लेकर वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे और कलक्ट्रेट परिसर में दिन भर नारेबाजी होती रही। वहीं, अजीजगंज और रेती में नागरिकों ने जाम लगाकर सरकार के फैसले पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े आठ बजे अजीजगंज के लोग डीएम के समर्थन में सड़क पर उतर आए। नागरिकों की भीड़ ने गर्रा पुल के पास रोड पर प्रदर्शन करके जाम लगा दिया। कुछ ही देर में कांट, तिलहर, बरेली दिशा से आने वाले वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल जाने वाले मरीज और उनके तीमारदार भी जाम में फंस गए। करीब डेढ़ घंटे तक जाम रहा। हथौड़ा-रेती मार्ग दोपहर दो बजे के बाद क्षेत्र के लोग मनोकरण स्कूल के पास रोड पर आ डटे। रास्ते पर भीड़ के कारण हरदोई और सीतापुर रोड से वाहनों की आवाजाही रुक गई। एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम को बुलाने की मांग पर वकील हड़ताल पर

DM transffer issue protest by different organizations in Shahjahanpur.
सेंट्रल बार के सदस्यों ने हड़ताल पर रहकर न्यायिक कार्य ठप रखा। बार अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में उमेश सिंह चौहान, हरेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण दीक्षित आदि वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा सर्व समाज हिताय मोर्चा, शिवसेना, भाकियू भानु गुट, पश्चिमी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने भी प्रदर्शन किया।

इसके अलावा पुवायां के बड़ागांव में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पलिया-दिल्ली स्टेट हाईवे जाम कर मुख्यमंत्री और सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। जबकि आम आदमी पार्टी, भाजयुमो ने पुवायां रोड को दो घंटे तक जाम कर सिंधौली थाने के सामने प्रदर्शन किया।

जलालाबाद में भी वकील हड़ताल पर रहे और भाकियू कार्यकर्ताओं ने कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर चार घंटे तक जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन ने मीरानपुर कटरा में खैरपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे और कलान में स्टेट हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed