फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar, the most important political money man of Karnataka Congress

जानिए कौन हैं डीके शिवकुमार और क्यों इनके ठिकानों पर पड़ रहे हैं IT के छापे

Thu, 03 Aug 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Thu, 03 Aug 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
DK Shivakumar, the most important political money man of Karnataka Congress

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार बीते दो दिनों से सुर्खियों में हैं वजह है आयकर विभाग की उनके ठिकानों पर छापेमारी। इन छापेमारी में बुधवार को 10 करोड़ कैश तो वहीं गुरुवार को उनके ससुराल से 15 करोड़ की बेनामी संपत्ति बरामद की गई है।

विज्ञापन


55 वर्षीय शिवकुमार देश के दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स 2016 के सर्वे के मुताबिक उनके पास कुल 251 करोड़ की संपत्ति है।   
विज्ञापन


डीके के नाम से पहचाने जाने वाले शिवकुमार के कई दुश्मन और समर्थक हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, 'वह बेबाक नेता हैं, वरिष्ठों का सम्मान नहीं करते और अपने विचारों को सभी पर थोपते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


डीके ने अपना पहला चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के खिलाफ लड़ा था, हालांकि चुनाव में देवगौड़ा जीते थे, लेकिन उन्हें इससे पहचान जरूर मिली।

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिवकुमार के बारे में कहा जाता है कि शिवकुमार का लक्ष्य कर्नाटक में कांग्रेस के वोकलालगी समुदाय के सबसे बड़े नेता के रूप में उभरने का है। 


बता दें कि बुधवार को शिवकुमार के 39 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जिसमें 10 करोड़ कैश बरामद किया गया था। शिवकुमार गुजरात के 44 विधायकों की बेंगलूर में अपने रिसॉर्ट में मेहमाननवाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed