फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DK Shivakumar Govt’s 100-Day Event Triggers Controversy, Congress Chief Unhappy Over Stage Snub

कर्नाटक कांग्रेस में कलह: शिवकुमार सरकार के जश्न पर विवाद, मंच पर जगह न मिलने से कांग्रेस प्रमुख नाराज

Mon, 14 Sep 2026 10:07 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 14 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के 100 दिन बीतने के बाद पार्टी में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। राज्य प्रमुख बीके हरिप्रसाद ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
DK Shivakumar Govt’s 100-Day Event Triggers Controversy, Congress Chief Unhappy Over Stage Snub
कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद और सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के सौ दिन के जश्न के दौरान मंच पर आमंत्रित न किए जाने पर गंभीर नाराजगी जताई है। इस संबंध में पार्टी सूत्रों ने सोमवार को जानकारी दी। कांग्रेस एमएलसी हरिप्रसाद ने सरकारी कार्यक्रम में मंच से दूर रखे जाने पर पार्टी आलाकमान के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि आलाकमान ने इस मामले की जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


हरिप्रसाद मंच पर नहीं दिखे
100 दिन के जश्न के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर मंच पर बैठे थे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष होने के बावजूद हरिप्रसाद मंच पर नहीं दिखे।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि हरिप्रसाद ने अपने करीबी लोगों के बीच नाराजगी जाहिर की और सवाल उठाया कि उन्हें इतने अहम सरकारी कार्यक्रम में मंच पर क्यों नहीं बुलाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के राज्य अध्यक्ष और एमएलसी हैं, फिर भी कार्यक्रम की उनकी एक भी तस्वीर प्रकाशित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे जानबूझकर दूर रखा गया- हरिप्रसाद
हरिप्रसाद ने कहा कि सौ दिन के जश्न का कार्यक्रम खत्म हो गया है। मैं पार्टी का अध्यक्ष और एमएलसी हूं। यह एक अहम सरकारी कार्यक्रम था। एक भी तस्वीर प्रकाशित नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर दूर रखा गया। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर चर्चा छेड़ दी है, ऐसे समय में जब पार्टी और सरकार के कामकाज को लेकर वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोमवार को विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवकुमार ने इस बात को खारिज कर दिया कि हरिप्रसाद को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री अपने गृह क्षेत्र कनकपुरा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को निमंत्रण भेजा गया था और प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने की व्यवस्था की गई थी। किसने कहा कि हमने हरिप्रसाद को आमंत्रित नहीं किया? हमने सभी विधायकों को आमंत्रित किया था, जिसमें विपक्ष के विधायक भी शामिल थे। हरिप्रसाद हमारे पार्टी अध्यक्ष हैं। पार्टी जो भी निर्देश देती है, हमें मिलकर उसे लागू करना होता है।


मीडिया पर बरसे शिवकुमार
शिवकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि मीडिया बेवजह इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहा है। उन्होंने कहा, "सभी अधिकारियों और अन्य लोगों को निमंत्रण भेजे गए थे।"इस बीच, राज्य कैबिनेट में खाली पदों और कैबिनेट विस्तार का इंतजार कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि जब भी पार्टी आलाकमान उन्हें निर्देश देगा, वे खाली पदों को भर देंगे। शिवकुमार ने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तुलना में मीडिया कैबिनेट विस्तार में ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed