Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali Night Fires Across Multiple States: Blazes Reported from Maharashtra, Delhi, UP, MP Odisha;thane

दिवाली की रात कई जगह अग्निकांड: मुंबई, उज्जैन से दिल्ली और ओडिशा तक आग; कहां-कैसे हुआ रेस्क्यू, कितना नुकसान?

Mon, 09 Nov 2026 05:22 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 09 Nov 2026 05:22 AM IST
सार

दिवाली की रात देश के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। मुंबई, ठाणे, दिल्ली, नागपुर, पुणे, लखनऊ, उज्जैन और भुवनेश्वर में इमारतों, फैक्टरी, गोदाम और शोरूम में आग लगी। ठाणे में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि उज्जैन में तीन लोगों का रेस्क्यू हुआ। लेकिन आग कहां सबसे ज्यादा फैली? नागपुर में पटाखों से कैसे लगी आग? दिल्ली में राहत अभियान कितना आगे बढ़ा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Diwali Night Fires Across Multiple States: Blazes Reported from Maharashtra, Delhi, UP, MP Odisha;thane
दिवाली की रात एक के बाद एक कई जगह लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिवाली की रात देश के कई राज्यों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, नागपुर, नवी मुंबई और पुणे से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा तक अलग-अलग जगहों पर आग लगी। कहीं रिहायशी इमारत में लोग फंस गए तो कहीं फैक्टरी, गोदाम और शोरूम आग की चपेट में आ गए। ठाणे में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि उज्जैन में तीन लोगों का रेस्क्यू किया गया। नागपुर में पटाखों से आग लगने की बात सामने आई है। कई जगहों पर नुकसान का पूरा ब्योरा अभी नहीं मिला है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कहां-कहां लगी आग, ठाणे में कैसे बचाए गए 50 लोग?

  • महाराष्ट्र में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। ठाणे के रहेजा गार्डन आवासीय परिसर की आठवीं, नौवीं और दसवीं मंजिल पर आग लग गई। धुएं के कारण लोग इमारत में फंस गए। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों और टीडीआर टीम ने 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव के दौरान ड्रोन की मदद भी ली गई। किसी की मौत नहीं हुई।
  • विज्ञापन
  • मुंबई के डोंगरी में हाजी कासम चॉल स्थित गैराज और नवी मुंबई के सेक्टर-21 में तुर्भे शॉपिंग सेंटर में आग लगी। पुणे के वडगांव शेरी में एक अपार्टमेंट और फुरसुंगी में गोदाम में आग लगी। नागपुर के सावरकर नगर स्थित साईं डायनेमिक्स टीवीएस शोरूम में कथित तौर पर पटाखों से आग लगी। इसमें कई दोपहिया वाहन जल गए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


दिल्ली में रबर फैक्टरी में कब लगी आग, कितनी गाड़ियां पहुंचीं?
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्टरी में रात 8 बजकर 33 मिनट पर आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दिल्ली दमकल सेवा ने सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कार्रवाई की। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वहां आग बुझाने के बाद ठंडा करने का काम जारी था। फैक्टरी में आग लगने की वजह, नुकसान और किसी के घायल होने के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कैसे हुआ तीन लोगों का रेस्क्यू?
मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड के नागझिरी इलाके में स्थित विश्वकर्मा हार्डवेयर की इमारत में रात करीब 10 से 10 बजकर 15 मिनट के बीच आग लगी। जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक, चार दमकल गाड़ियां तुरंत भेजी गईं। नगर पुलिस अधीक्षक श्वेता गुप्ता ने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने दो लोगों को सुरक्षित निकाला। तीसरी मंजिल पर फंसे एक बुजुर्ग को भी बचाया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

देवास में एक और जगह लगी आग
मध्य प्रदेश के देवास में जवाहर चौक स्थित स्थानीय सब्जी मंडी के पास एक पुरानी लकड़ी की इमारत में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। देवास नगर निगम के दमकल अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि शहर में एक ही दिन में करीब तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। शुरुआती आशंका है कि इन घटनाओं की वजह पटाखे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम अलर्ट है और अलग-अलग जगहों पर दमकल की गाड़ियां तैनात की गई हैं।




उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किस जगह आग लगी?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना थाना क्षेत्र के छोटा देवी खेड़ा गांव में आग लगने की घटना सामने आई। यहां एक कबाड़ कारोबारी के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग लगने के कारणों और गोदाम में रखे सामान को हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। किसी के घायल होने या जनहानि की भी पुष्टि नहीं हुई है।

ओडिशा के भुवनेश्वर में किस सरकारी कार्यालय में लगी आग?
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शिखरचंडी स्थित रेशम उत्पादन कार्यालय में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, कार्यालय में आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के घायल होने की भी पुष्टि नहीं हुई है।


गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक घर में लगी आग
गुजरात के सुरेंद्रनगर में डाल रोड स्थित विजय सोसाइटी के एक रिहायशी मकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की भी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed