फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Diwali 2024 Celebrations Dhanteras Muhurat Gold Silver Business Ayodhya Decorations news in Hindi

Diwali And Dhanteras 2024: आज से दीपोत्सव की शुरुआत, धनतेरस पर जमकर होगी खरीदारी; इस बार छह दिनों का उत्सव

Tue, 29 Oct 2024 05:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 05:19 AM IST
सार

तिथियों की गणना करने वाले विद्वानों के अनुसार, इस बार दिवाली अलग-अलग मान्यता के अनुसार 31 अक्तूबर व एक नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है। हालांकि, धनतेरस 29 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। यानी, दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार से ही हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Diwali 2024 Celebrations Dhanteras Muhurat Gold Silver Business Ayodhya Decorations news in Hindi
दिवाली 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश में दिवाली और दीपोत्सव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। तिथियों की गणना करने वाले विद्वानों के अनुसार, इस बार दिवाली अलग-अलग मान्यता के अनुसार 31 अक्तूबर व एक नवंबर दोनों दिन मनाई जा सकती है। हालांकि, धनतेरस 29 अक्तूबर को ही मनाई जाएगी। यानी, दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार से ही हो जाएगी। 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस (छोटी दिवाली) और फिर 31 अक्तूबर अमावस्या को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली का दान-पुण्य उसके अगले दिन एक नवंबर को किया जा सकेगा।

विज्ञापन


कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 31 अक्तूबर को दिन में 3:53 बजे हो जाएगी। यानी अमावस्या की निशा पूजा उसी शाम में होगी। दूसरी ओर, उदया तिथि को मानने वालों का तर्क है कि अमावस्या में सूर्योदय एक नवंबर को होगा और शाम 6:17 बजे तक अमावस्या रहेगी। इसलिए दिवाली एक नवंबर को मनाई जानी चाहिए। धर्माचार्य दोनों तर्कों को परंपरा के अनुरूप मानते हैं। उनका कहना है कि जो लोग अमावस्या को दान, स्नान और अन्य पूजापाठ करते हैं, उनको ये सभी कार्य एक नवंबर को करना चाहिए। वहीं, दीपावली  31 अक्तूबर को मनाना तर्कसंगत होगा। दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन को भैया दूज मनाने के साथ दीपोत्सव संपन्न हो जाएगा। यानी दीपोत्सव इस बार पांच के बदले छह दिन का होगा।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दिवाली...झूम रही अयोध्या
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में बालक राम पहली दीपावली मनाएंगे। इस खुशी में अयोध्या रोशनी से जगमगाई हुई है। राम की पैड़ी दीपों से आलोकित हो उठी है। भगवान श्रीराम की स्तुति और भजनों से अयोध्या राममय हो उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस...शाम 6:31 से 8:13 बजे तक शुभ मुहूर्त 
पंडित विनोद त्यागी कहते हैं, इस वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी दिनांक 29 अक्तूबर की प्रात: 10:31 बजे से 30 अक्तूबर की दोपहर 01:15 बजे 
तक रहेगी। इसके कारण धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन पूजा अर्चन का शुभ मुहूर्त शाम 06:31 से 08:13 बजे तक स्थिर लग्न वृष एवं लाभ के चौघड़िया मुहूर्त में रहेगा। 

धनतेरस : सोना सस्ता होने से रौनक, सिक्कों और बार की बढ़ी मांग
धनतेरस से पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,850 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी की कीमत भी 3,000 रुपये गिरी है। सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 400 रुपये सस्ता होकर 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। चांदी बिना उतार-चढ़ाव के 99,500 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। सोना सस्ता होने से इसकी मांग बढ़ी है।

  • कारोबारियों ने कहा, कमजोर वैश्विक संकेतों और आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से कीमतें गिरी हैं। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.38% गिरकर 2,744 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे बाजार में रौनक बढ़ी है। 
  • इस बार सोने के आभूषणों की जगह सिक्कों और बार की मांग मजबूत बनी हुई है। विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा, लोग निवेश व शादी-विवाह के लिए आभूषण खरीद रहे हैं। डिजिटल गोल्ड व गोल्ड ईटीएफ की मांग मजबूत बनी हुई है। 

टूटेंगे रिकॉर्ड...15% गाड़ियां बिक जाएंगी 
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस के उपाध्यक्ष साईं गिरधर का कहना है कि धनतेरस और दिवाली पर गाड़ियों की बिक्री के रिकॉर्ड टूट जाएंगे। पूरे सीजन में 45 लाख गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। इनमें से 15% धनतेरस-दिवाली पर ही बिक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed