फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   diwali 2020 after delhi maharashtra and haryana govt put ban on firecracker burning coronavirus circular

दिल्ली के बाद पटाखों पर सख्त हुआ महाराष्ट्र, केवल फुलझड़ी-अनार जलाने की दी छूट

Mon, 09 Nov 2020 01:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Nov 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 after delhi maharashtra and haryana govt put ban on firecracker burning coronavirus circular
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दीपों के त्योहार दिवाली पर देशभर में लोग पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। पटाखों से वायु प्रदूषण बढ़ता है। साथ ही कोविड-19 के मरीजों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। इसे लेकर कुछ राज्य सरकारों ने पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली के बाद महाराष्ट्र और हरियाणा में इसका असर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक निजी और सार्वजनिक जगहों पर पटाखा जलाने पर रोक है। हालांकि सिर्फ 14 नवंबर को प्राइवेट सोसाइटी में रहने वाले लोगों को फुलझड़ी और अनार जैसे पटाखे का उपयोग करने की छूट दी गई है। निवासी रात के आठ बजे से केवल 10 बजे तक ही पटाखों को जला सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी की तरफ से अपील की गई है कि इस दिवाली सभी बिना पटाखों का त्योहार मनाएं, ताकि मुंबई को प्रदूषण और कोरोना वायरस की लहर से बचाया जा सके। साथ ही कहा गया है कि बाहर निकलते समय मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें और भीड़ एकत्रित ना होने दें। यदि सोसाइटी से बाहर निकल रहे हैं तो नियमों का पालन करें।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि दिवाली ध्यान से मनाएं और पटाखे जलाने से बचें। महाराष्ट्र के बाद हरियाणा सरकार ने भी सख्त रूप अपनाते हुए केवल दो घंटे पटाखे जलाने की छूट दी है। हरियाणा के निवासी दिवाली और गुरुपर्व के दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे जला सकेंगे। वहीं क्रिसमस और नए साल के मौके पर रात को 11.55 से 12.30 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed