{"_id":"60410c2f8ebc3ed3075e6e60","slug":"district-collector-manik-gursal-orders-closure-of-three-weekly-markets-in-the-district-in-view-of-rising-cases-of-coronavirus-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः पालघर में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, तीन साप्ताहिक बाजार बंद करने के आदेश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः पालघर में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, तीन साप्ताहिक बाजार बंद करने के आदेश जारी
Thu, 04 Mar 2021 10:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : pti
महाराष्ट्र के पालघर में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कलेक्टर माणिक गुरसाल ने तीन साप्ताहिक बाजार बंद करने का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोरोना के अभी तक कुल 46,110 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 1,205 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
ठाणे में 818 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 818 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,66,910 हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से छह और मरीजों की मौत के बाद, जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,286 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.36 फीसदी है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में 9,855 मामले
वहीं पूरे महाराष्ट्र में बीते दिन कोरोनावायरस के 9,855 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,79,185 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं इस खतरनाक महामारी से बीते 24 घंटे में 42 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या 52,280 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
देश में 17 हजार से अधिक मामलेMaharashtra: Palghar District Collector Manik Gursal orders closure of three weekly markets in the district in view of rising cases of COVID-19.
— ANI (@ANI) March 4, 2021
वहीं पूरे देश की बात करें तो एक दिन में कोरोना के 17,407 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,56,923 हो गई। देश में करीब एक महीने बाद 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को 18 हजार से अधिक मामले सामने आए थे।