फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disqualified for the post of Chindam councilor who commented on Shivaji

शिवाजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छिंदम पार्षद पद के लिए अयोग्य

Fri, 28 Feb 2020 09:47 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 28 Feb 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Disqualified for the post of Chindam councilor who commented on Shivaji

महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी महाराज का अपमान करने के लिए अहमदनगर के पूर्व डिप्टी मेयर श्रीपद छिंदम को पार्षद पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। एक वरिष्ठ मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। छिंदम ने 2018 में छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में एक आपत्तिजनक बयान दिया था जिसका ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया था।

विज्ञापन


बाद में भाजपा ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया। वे निर्दलीय नगर निकाय चुनाव जीत कर फिर से चुन लिए गए। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘‘शिवाजी महाराज को महाराष्ट्र में देव तुल्य माना जाता है। सरकार महाराज के आदर्शों के अनुसार काम करती है। छिंदम ने शिवाजी महाराज का अपमान किया था। इसलिए उन्हें अयोग्य ठहराया गया।’’
विज्ञापन


शिवसेना नेता ने कहा कि अहमदनगर नगर निगम ने उनकी अयोग्यता के बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था। वह प्रस्ताव मेरे पास फैसला लेने के लिए आया था। जो कोई भी शिवाजी महाराज का अपमान करता है उसे जनप्रतिनिधि बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed