फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dispute: BJP hits back at Congress, Sudhanshu Trivedi attacks CWC while Shahzad Poonawala targets SC/ST Commis

तकरार: भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- शुभ अवसर पर भी नकारात्मक ही रहता है विपक्ष

Wed, 10 Jul 2024 04:41 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 10 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के लगाए आरोपों को लेकर कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दिया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष शुभ अवसर में भी सिर्फ नकारात्मक ही  खोजता रहता है।

विज्ञापन
Dispute: BJP hits back at Congress, Sudhanshu Trivedi attacks CWC while Shahzad Poonawala targets SC/ST Commis
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर विभिन्न आरोप लगाए। हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा में रूस-यूक्रेन मामले पर बात न करने को लेकर सोनिया गांधी के लेख और प्रियंका गांधी के ट्वीट किया। इस पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि हमारा विपक्ष शुभ अवसर में भी नकारात्मक चीजें ही खोजता है। वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कर्नाटक में एससी/एसटी निधि बजट को खर्च करने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को खरीखोटी सुना दी। उन्होंने कहा कि हमारा विपक्ष ऐसा है कि वो किसी भी शुभ अवसर में नकारात्मक चीजें खोजते हैं। वो इस भव्य आयोजन के बारे में नकारात्मक बातें करते हैं। वो हमसे पूछ रहे हैं कि पीएम मोदी ने यूक्रेन के बारे में क्यों नहीं बोला। हम सरकार में हैं, पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय विषयों पर बोलने का न केवल अधिकार है, बल्कि कर्तव्य भी है। लेकिन फिर भी मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या रूस-यूक्रेन को लेकर कांग्रेस वर्किंग समिति (CWC) की बैठक में कोई प्रस्ताव पारित हुआ? क्योंकि, आपकी सीडब्ल्यूसी में इजरायल-हमास युद्ध को लेकर फिलिस्तीन के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया गया था। सोनिया गांधी ने एक लेख लिखा है और प्रियंका गांधी ने इस पर ट्वीट किया है। मैं पूछना चाहता हूं कि सीडब्ल्यूसी ने कितने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया है?"
विज्ञापन


वहीं भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दो मामलों पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ किया जा रहा है। शहजाद पूनावाला बोले, "आज कांग्रेस की हिंदू घृणा और राम विरोधी मानसिकता चरम पर पहुंच गई है। राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को हराया। रामनगर का नाम बदलेन पर भाजपा नेता ने पूछा कि अब डीके शिवकुमार को रामनगर का नाम भी पसंद नहीं है क्योंकि इसका नाम श्री राम के नाम पर रखा गया है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस कब तक हिंदुओं को गाली देती रहेगी?"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय एससी/एसटी आयोग द्वारा कर्नाटक सरकार से एससी/एसटी निधि के दुरुपयोग पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इसकी विस्तृत रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे अधिक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आदिवासी विरोधी पार्टी है। वे कर्नाटक के बजट का 37% यानि 14000 करोड़ रुपये से अधिक धन उन गारंटियों को पूरा करने में लगाने की योजना बना रहे हैं। ये तो एक मूर्खतापूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि कर, पानी, डीजल, पेट्रोल और दूध की कीमतों में वृद्धि की गई है। यही नहीं हाल ही में उनके मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उन्होंने वाल्मीकि आदिवासी विकास निगम की राशि में बहुत बड़ा घोटाला किया था। इस घोटाले में कांग्रेस नेताओं द्वारा करोड़ों रुपये हड़पे गए थे। कांग्रेस सबसे अधिक दलित विरोधी पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed