फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dismisses plea seeking cancellation of remaining Class 10th Rajasthan state board exams

सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान बोर्ड की शेष बची 10वीं की दो परीक्षाओं को रद्द करने की याचिका खारिज

Sun, 28 Jun 2020 08:06 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
dismisses plea seeking cancellation of remaining Class 10th Rajasthan state board exams
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को एक तत्काल सुनवाई के दौरान जून में होने वाली 10वीं की शेष परीक्षाओं को रद्द करने की एक याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार के एक वकील ने कहा कि शेष बची इन दो परीक्षाओं को राजस्थान की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 29-30 जून को आयोजित किया जाना था। 
विज्ञापन


बता दें कि इस याचिका को माघी देवी ने डाला था। जिसे जस्टिस एएम खानविलकर, दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना की पीठ ने रविवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई एक सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया। वहीं इसके बाद राज्य सरकार की ओर से उपस्थित हुए वरिष्ठ वकील मनीष सिंघवी ने कहा कि याचिकाकर्ता की सुनवाई के बाद पीठ ने राज्य की इस याचिका को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन



 

सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को एक अर्जेंट सुनवाई के दौरान जून में होने वाली 10वीं की शेष परीक्षाओं को रद्द करने की एक याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य सरकार के एक वकील ने कहा कि शेष बची इन दो परीक्षाओं को राजस्थान की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 29-30 जून को आयोजित किया जाना था। 

बता दें कि इस याचिका को माघी देवी ने डाला था। जिसे जस्टिस एएम खानविलकर, दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना की पीठ ने रविवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई एक सुनवाई के दौरान खारिज कर दिया। वहीं इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से उपस्थित हुए वरिष्ठ वकील मनीष सिंघवी ने कहा कि याचिकाकर्ता की सुनवाई के बाद पीठ ने राज्य की इस याचिका को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं की 1 से 15 जुलाई तक होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। परीक्षाएं रद्द करने को लेकर कुछ अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं तीन राज्यों ने भी कहा था कि प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जिसके चलते परीक्षाएं अभी नहीं कराई जा सकती हैं। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई से पूछा कि क्या परीक्षाएं रद्द की जा सकती हैं?

इसके बाद सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होनी थी। हालात सामान्य होने पर 12वीं के छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा।
 
वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 12वीं के छात्रों का पिछली तीन परीक्षाओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। अभी कई स्कूलों में आइसोलेशन सेंटर चल रहे हैं जिसके चलते परीक्षाएं नहीं कराई जा सकती हैं। इसके अलावा छात्रों को कुछ महीने बाद होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा में भी शामिल होने का विकल्प दिया जाएगा। स्टूडेंट्स चाहें तो इंप्रूवमेंट एग्जाम देकर अपने नंबर बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed