WC: 'शमी के साथ तब सिर्फ राहुल गांधी थे', गेंदबाज के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता का अजीब बयान, विवाद
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे। जिसके कारण भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना पाया। लेकिन शमी को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी हो रही है। पढ़िए पूरा मामला...
विस्तार
शमी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी
मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने बुधवार को हुए मैच का पूरा रूख ही पलट दिया। न्यूजीलैंड के आधे से अधिक बल्लेबाजों ने शमी की फिरकी के आगे घुटने टेक दिए। जहां एक तरफ सोशल मीडिया यूजर्स शमी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता श्रीनिवास के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी के पुराने पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, आज से कुछ वर्षों पहले जब लोग मोहम्मद शमी को गालियां दे रहे थे, तब शमी के साथ सिर्फ राहुल गांधी खड़े थे।
आज से कुछ सालों पहले जब हिन्दू-मुस्लिम की भांग पीकर भक्त Mohd Shami को गालियां दे रहे थे,
— Srinivas BV (@srinivasiyc) November 15, 2023
तब Shami के साथ सिर्फ @RahulGandhi खड़े थे। https://t.co/3gh7cwf8eB
लिखते हुए उन्होंने राहुल गांधी द्वारा किए गए पुराने पोस्ट को भी साझा किया। जिसमें लिखा था कि 'मोहम्मद शमी आपके साथ सभी हैं, इन लोगों में नफरत भरी हुई हैं, क्योंकि कोई भी उन्हें प्यार नहीं देता, उन्हें माफ कर दो।
पीएम मोदी ने भारत की जीत पर साझा किया संदेश
शमी के प्रदर्शन को लेकर बुधवार को पीएम मोदी ने भी जमकर सराहना की। उन्होंने तारीफों के पुल बांधते हुए लिखा, आज का सेमीफाइनल व्यक्तिगत प्रदर्शनों के कारण और भी ज्यादा खास हो गया। इस खेल में और पूरे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी पीढ़ियों तक याद रखेंगे। बहुत अच्छा खेले शमी।'
Today’s Semi Final has been even more special thanks to stellar individual performances too.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2023
The bowling by @MdShami11 in this game and also through the World Cup will be cherished by cricket lovers for generations to come.
Well played Shami!
साथ ही अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी ने टीम की जीत सुनिश्चित की।
सेमीफाइनल मुकाबले में शमी का प्रदर्शन
भारतीय टीम के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। शमी ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सात विकेट चटकाए और विश्व कप फाइनल में भारत की जगह पक्की करने में अहम योगदान दिया। 33 वर्षीय गेंदबाज ने विश्व कप में केवल 17 मैचों में 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी अपने नाम किया।